फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट है भूटान, इन डेस्टिनेशन पर बिताएं पार्टनर संग बिताएं यादगार लम्हें

Fri, 08 Nov 2019 11:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
अभी हाल ही में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने भूटान की ट्रिप पर गए थे। अगर आप भी पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो भूटान बेस्ट प्लेस है। यहां के सुंदर नजारे और हरी-भरी वादियां एकांत में समय बिताने के लिए परफेक्ट है। तो चलिए जानें कौन सी डेस्टिनेशन बेस्ट है भूटान में सैर के लिए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Pixabay
भूटान 
वैसे तो पूरा भूटान ही सुंदर नजारों से भरा हुआ है। लेकिन इनमें भी पारो शहर बेहद सुंदर है। पारो नदी के तट पर बसा ये शहर अपनी हरी-भरी वादियों से समृद्ध है। तो चलिए जानें इस सुंदर से शहर में क्या है देखने के लिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
जुरी जॉन्ग फोर्ट
जुरी जॉन्ग फोर्ट एक पांच मंजिला ऊंचा नुकीला ढांचा है। जो बहुत पुराने समय में बनवाया गया है। ये किला आज भी दो दीवारों और पुल के द्वारा सुरक्षित है। इस छोटी सी जगह पर पार्टनर के साथ जरूर जाएं। 

 

4 of 6
- फोटो : Pixabay
चैले का पास
ऊंचे पहाड़ और बर्फ से ढंकी चोटियों के साथ ही खड़ा ये पहाड़ पारो की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। हरी-भरी वादियों और पहाड़ के बीच ये जगह बहुत मनमोहक है। 3810 मीटर की ऊंचाईं पर स्थित ये पहाड़ भूटान का सबसे ऊंचा रोड पास है। इसके साथ ही यहां पर जोमोल्हारी और माउंट जिकू ड्रेक को भी देख सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Pixabay
पारो विकेंड मार्केट
कहीं पर भी घूमने जाए तो कुछ चीजें वहां से यादगार के तौर पर खरीदने की इच्छा तो हर किसी की होती है। तो भूटान में अगर आप आएं है तो पारो शहर के विकेंड मार्केट में खरीरददारी किए बिना मत जाइए। यहां से आप कीरा और पूजा करने के लिए वील ले सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Pixabay
जंगस्ता डुंगत्से ल्हाखंग मंदिर
पारो शहर में देखने के लिए ये मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। सन 1421 में सेंट थैंगटॉन्ग ग्यालपो ने इसे बनवाया था। इस मंदिर की खासियत इसकी बौद्ध वास्तुकला से बनी इमारत है जो पूरे भूटान में कहीं और देखने को नहीं मिलती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें