नया साल अब धीरे—धीरे पुराना हो रहा है। नई उम्मीद, नया उल्लास, नई उमंग और उत्साह से भरा मजेदार वक्त तो गुजर गया। फरवरी भी बीतने को है और जल्द ही आने वाला है मार्च का महीना। आप अबतक कहां-कहां घूम आए? कहीं घूमकर आए भी या नहीं? घूमकर आए लेकिन मन नहीं भरा या फिर घूमने नहीं जा पाए? कोई बात नहीं, घूमने-फिरने के लिए मार्च से बेहतर मौसम और क्या ही होगा! बस अब और देर न करें। घूमने की प्लानिंग अभी से ही कर लें। हम बता रहे हैं देश की उन 15 जगहों के बारे में, जहां आपको जरूर घूमना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 16
udaipur
उदयपुर
राजस्थान में झीलों का शहर उदयपुर फरवरी में और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। फरवरी में यहां हल्की ठंड रह जाती है। पहाड़ों से घिरा ये शहर इस समय आपका मन मोह लेगा। अनुपम सुंदरता समेटे इस शहर को इसकी खूबसूरती की वजह से ईस्ट ऑफ वेनिस भी कहा जाता है। अगर नए साल पर कहीं नहीं जा पाए हैं तो यहां जरूर जाएं।
विज्ञापन
3 of 16
देसी-विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा
प्रेम का प्रतीक ताजमहल की नगरी आगरा घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां बड़ी संख्या में देसी—विदेशी पर्यटकों का होना जाना लगा रहता है। फरवरी में आगरा में ताज महोत्सव आयोजित होता है, इसलिए इस महीने कहीं और जाएं या न जाएं, थोड़ा टाइम निकालकर आगरा जरूर घूम आएं। आगरा जाकर आप मेहताब बाग और अन्य किले घूम सकते हैं। दिल्ली रहने वालों के लिए तो यह बहुत नजदीक है और आप एक ही दिन में यहां घूमकर वापस भी आ सकते हैं।
4 of 16
Nimrana Fort
नीमराणा, राजस्थान
नीमराणा का नाम, तो बहुत सुना होगा। अलवर में 1464 ईस्वी में स्थापित नीमराना फोर्ट पैलेस देश के कुछ प्राचीनतम हेरिटेज रिजॉर्ट्स में से एक है। अरावली क्षेत्र के नीमराना गांव में स्थित नीमराना किला, पृथ्वीराज चौहान तृतीय की तीसरी राजधानी रहा है, जो दिल्ली जयपुर हाइवे पर स्थित है और 25 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यह भव्य किला बाहर से देखने में मनमोहक है ही, साथ ही किले के अंदर से बाहर का नजारा उससे भी अधिक आकर्षक लगता है। इसके साथ-साथ खूबसूरत लेक, वैली और वाइल्डलाइफ के लिए भी काफी फेमस है।
विज्ञापन
5 of 16
Snowfall Shimla
- फोटो : अमर उजाला
शिमला, हिमाचल प्रदेश
बर्फबारी का मजा लेना हो तो शिमला आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। जनवरी में ठंड बहुत ज्यादा होती है और भारी बर्फबारी के कारण कभी-कभी रास्ते बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन फरवरी में यहां आप आराम से जा सकते हैं। बशर्ते रास्ते और मौसम की जानकारी ले लें। फरवरी में भी शिमला में आपको बर्फ देखने को मिलेगी। खूबसूरत वादियों और पहाड़ों के अलावा आप शिमला के चर्च घूम सकते हैं और फिर मालरोड पर खाने-पीने और शॉपिंग करने का तो मजा ही कुछ और है।
विज्ञापन
6 of 16
Morni hills
- फोटो : Instagram
मोरनी, हरियाणा
मोरनी हरियाणा की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और इसके साथ ही आपको एडवेंचर पसंद है, तो एक बार मोरनी घूमकर आना चाहिए। ट्रेकिंग और बोटिंग के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। फरवरी का मौसम भी यहां घूमने के लिए मुफीद है।
विज्ञापन
7 of 16
Gateway Of India, Mumbai
- फोटो : Pixabay
मुंबई
पर्यटन के लिहाज से भी मुंबई पूरी दुनिया में एक खास जगह रखता है। भारत में फिल्मों के निर्माण और शेयर बाजार के केंद्र के रूप में स्थित इस देश में रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोग आते हैं, जिनमें से कुछ करियर बनाने आते हैं तो कई अपने सपने पूरे करने और कई लोग टूरिस्ट के रूप में। यहां घूमने के लिए जुहू चौपाटी, हाजी अली दरगाह, महालक्ष्मी मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव समेत कई जगहें हैं।
8 of 16
Coorg
- फोटो : Amar Ujala
कूर्ग
कर्नाटक का एक सुंदर, लुभावना और आकर्षक हिल स्टेशन है- कूर्ग। घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए कर्नाटक स्थित कूर्ग को देश के शीर्ष पर्यटन केंद्रों में से एक माना जाता है। इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. फरवरी से कुर्ग में चाय और मसालों के बगान शबाब पर होते हैं, जिस वजह से वहां की वादियों से चाय और मसालों की सुगंध भी आती है। इसके साथ ही अगर आप गोल्फ का शौक रखते हैं, तो ये जगह आपके लिए शानदार है।
9 of 16
water fall
माल देवता, उत्तराखंड
देहरादून से करीब 18 किलोमीटर दूर माल देवता लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां पर पहाड़ों से गिरने वाले खूबसूरत झरने देखने लायक होते हैं, अगर आप यहां से गुजरे तो बस कुछ पल के लिये वहीं रुक जाएंगे। वहीं, अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है, तो आपके लिए यह शानदार जगह है। फरवरी का मौसम यहां घूमने के लिए मुफीद समय है।
10 of 16
जैसलमेर
जैसलमेर, राजस्थान
राजस्थान का सुनहरा शहर जैसलमेर हर घुमक्कड़ी की बकेट लिस्ट में होता है। जैसलमेर एक ऐसी जगह है जहां पहुंचकर, आप महसूस करेंगे कि इतिहास किताबों से साक्षात बाहर आ गया हो। जैसलमेर जैसी खूबसूरत और रोमांचक जगह जाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। जैसलमेर किला के अलावा थार पर पैराग्लाइडिंग, गडसीसर झील की नौकायन का मजा लेना रोमांचक होता है। वहीं, सिल्क रूट आर्ट गैलरी घूमना भी मजेदार होता है।
11 of 16
गुलमर्ग
- फोटो : अमर उजाला
गुलमर्ग
गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थान उत्तरी कश्मीर के बारामुला में स्थित है। एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्कीइंग के शौकीन लोगों के लिए गुलमर्ग एक बेहद खास जगह मानी जाती है। फरवरी में बर्फबारी के बीच गुलमर्ग की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह बेस्ट हनीमूल डेस्टिनेशन मानी जाती है।
12 of 16
गोविंद देव मंदिर, वृंदावन
- फोटो : Social media
वृंदावन
वृंदावन को प्रेम की नगरी कहा जाता है। कहा जाता है, यहां भगवान कृष्ण ने राधिका और गोपियों संग रास रचाया था। राधा—कृष्ण से संबंध बताने का यह मतलब नहीं कि धर्म में रुचि वाले ही यहां जाएं। आप धार्मिक हैं या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता। दरअसल, फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत से वृंदावन में एक अलग ही रौनक होती है। इस सुहाने मौसम में वृंदावन घूमने का मजा ही कुछ और है।
13 of 16
पैराग्लाइडिंग
- फोटो : अमर उजाला
बीर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में यूं तो कई टूरिस्ट प्लेस हैं, लेकिन कुछ जगहों की बात ही निराली है। हिमाचल प्रदेश स्थित इस जगह पर आपको बौद्ध और तिब्बती लोगों के बीच रह कर एक अलग अनुभव होगा। पैराग्लाइडिंग का शौक रखने वालों के लिए ये जगह किसी सपने जैसा है। आप भी अगर एक अलग तरह का अनुभव लेना चाहते हैं तो यहां जरूर घूम आएं।
14 of 16
Varanasi
- फोटो : Pixabay
वाराणसी
काशी विश्वनाथ की नगरी- वाराणसी। उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर, जो भारतीय संस्कृति को समझने का एक अद्भुत माध्यम है। कभी देश के किसी हिस्से से कोई व्यक्ति यहां आकर बनारसी हो जाता है तो यहां आने वाले कई विदेशी भी यहीं के होकर रह जाते हैं। गंगा घाटों से लेकर विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, हनुमान मंदिर, भारत माता मंदिर समेत यहां कई जगहें हैं, जहां जाकर आप रिफ्रेश हो जाएंगे।फरवरी में प्लान बनाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि में यहां रहने का अलग ही अनुभव होगा।
15 of 16
Kutch
- फोटो : Gujarat Tourism
कच्छ, गुजरात
गुजरात की यात्रा कच्छ के बिना अधूरी मानी जाती है। गुजरात में भुज से 100 किमी दूर बने कच्छ के मैदान की सैर एक अलग ही अनुभव देती है। सोच से परे यहां की सुंदरता का रूप ही अलग है। सफेद रेगिस्तान में वाइल्ड लाइफ का मजा लेने यहां एक बार जरूर जाएं। इसके साथ ही हर साल यहां कच्छ महोत्सव भी आयोजित किया जाता है। कहा जाता है कि कच्छ प्राचीन सिंधु संस्कृति का हिस्सा है, इसलिए हर साल कई पर्यटक इस जगह का लुत्फ उठाने आते हैं।
अमृतसर, पंजाब
स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाल्मीकि आश्रम, वाघा बॉर्डर, पंजाब का अमृतसर आपको हर कदम पर लाजवाब करता है। इतिहास की खूबसूरती के सभी रंग यहां दिखते हैं। सिखों के लिए तो यह पवित्र शहर है ही, हिंदुओं के लिए भी यह पावन नगरी है। इस शहर से भगवान राम और सीता का भी नाता है और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का भी जुड़ाव है। मान्यता है कि हनुमान जी भगवान राम के पुत्र लव और कुश के कब्जे से अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को वापस लाने यहां आए थे। पावन वाल्मीकि तीर्थस्थल भी यहीं है। कहा जाता है कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना यहीं की थी। इन्हीं के आश्रम में माता सीता ने लव को जन्म दिया था और कुश भी यहीं प्रकट हुए थे। पर्यटकों के लिए यह शहर परफेक्ट डेस्टिनेशन होता है।