फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala Tourist Places: अंबाला के पास हैं ये खूबसूरत जगहें, फिल्मों वाले नजारे होंगे आंखों के सामने

Sat, 08 Feb 2025 03:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लेख में वीकेंड पर साथी के साथ अंबाला के आसपास की घूमने जाने के लिए कुछ प्रमुख स्थानों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
अंबाला - फोटो : Instagram
Tourist Places Near Ambala: दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले कहीं घूमने का विचार बना रहे हैं और कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों की तलाश में हैं जहां वह दो दिन में घूमकर लौट आएं तो आपकी तलाश इस खबर पर खत्म हो सकती है। अंबाला के आसपास सुंदर और रोमांटिक जगहें हैं, जहां आप परिवार या पार्टनर के साथ जा सकते हैं। वैलेंटाइन वीक पर दो दिन की छुट्टी मनाने भी जा सकते हैं।

अंबाला के करीब आपको झीलों से घिरी जगह पर रहने को मिलेगा तो वहीं पहाड़ों से घिरी वादियों के शानदार दृश्यों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। ये स्थान अंबाला से करीब 150 किमी के अंदर ही हैं, जहां आप लॉन्ग ड्राइव का आनंद उठाते हुए जा सकते हैं। 

कुछ जगहों पर बजट ट्रिप के लिए रोडवेज बसों से यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। यात्रा से पहले मौसम और अन्य आवश्यक जानकारी की जाँच अवश्य करें। इस लेख में वीकेंड पर साथी के साथ अंबाला के आसपास की घूमने जाने के लिए कुछ प्रमुख स्थानों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
kasoli - फोटो : istock
सोलन

अंबाला से सोलन की दूरी लगभग 114 किमी है। ये स्थान अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां लोग ट्रैकिंग और हाईकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। हसीन वादियों से घिरा ये हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
विज्ञापन

3 of 5
मोरनी हिल्स - फोटो : Instagram
मोरनी हिल्स

अंबाला के पास स्थित मोरनी हिल्स कपल्स की पसंदीदा जगह है। ये जगह हरियाणा के पंचकूला में स्थित है, जिसे हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन माना जाता है।  मोरनी हिल्स प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां आप पार्टनर के साथ बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। झीलों के किनारे क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अंबाला से मोरनी हिल्स की दूरी लगभग 61 किमी है, जहां आप ड्राइव करके या बस  से जा सकते हैं।

4 of 5
नाहन - फोटो : Adobe
नाहन

अंबाला से 64 किमी दूर नाहन है। ये हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है और अंबाला की सीमा से काफी करीब है। सिरमौर जिले में स्थित नाहन का शांत और शुद्ध वातावरण कपल्स को खूब पसंद आएगा। यहां रेणुका झील, जामता हाइट्स और नाहन व्यू  पाइंट देखने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलेसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी - फोटो : instagram
कलेसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

कलेसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी अंबाला से काफी करीब है। प्रकृति और वाइल्ड लाइफ पसंद हैं तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यमुनानगर जिले में सेंचुरी स्थित है। यहां का घना जंगल एक दिन की पिकनिक के लिए अच्छा गंतव्य है। फरवरी में यहां का मौसम ठंडा और रोमांटिक होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें