फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भी है खूबसूरती का खजाना, देखकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे आप

Thu, 24 Oct 2019 04:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
हरियाणा में खूबसूरत जगहें ऐसा सुनकर हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है। क्योंकि शायद ही किसी को भरोसा हो की इस राज्य में जहां की बोली सबसे ज्यादा मशहूर है वहां पर भी कुछ देखने के लिए हो सकता है। लेकिन आज हम आपकी इस गलतफहमी को दूर किए देते हैं और बताते हैं कि हरियाणा में बहुत से आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। जिनको देखने के बाद आप इनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे। तो आगे की स्लाइड में देखें कौन सी हैं वो जगह.....
विज्ञापन

2 of 5
हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि यह वह जगह हैं जहां महर्षी वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी। धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टियों से हरियाणा का बेहद महत्व है। यहीं वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था और कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला था।
विज्ञापन

3 of 5
हरियाणा में आप कुरुक्षेत्र घूम सकते हैं। यह एक धार्मिक स्थल है जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। ये ही वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्व है। बड़ी तादाद में पर्यटक कुरुक्षेत्र देखने आते हैं। कुरुक्षेत्र में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। यहां आप बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियामा म्यूजियम देख सकते हैं।

4 of 5
- फोटो : pixa
आप हरियाणा में अंबाला की सैर कर सकते हैं। अंबाला हरियाणा का सबसे पुराना शहर है। अंबाला में आप शीशगंज गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मंजी साहब और दूसरे पर्यटक स्थलों को घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
इसके अलावा आप चंडीगढ़ की सैर कर  सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए बहुत-सी जगहें मिलेंगी। चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है जहां आपको हर लेटेस्ट फैशनल से लेकर लजीज खाना हर कुछ मिलेगा। आप अपनी शॉर्ट ट्रिप में चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं।रोज गार्डन की  सैर कर सकते हैं। यह गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से स्थापित हुआ था यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है। रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हर प्रकार के गुलाब की प्रजातियां हैं। आप इस खूबसूरत रोज गार्डन की सैर जरूर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें