लोग जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कोई अपने पार्टनर या परिवार संग जाता है, तो कोई अपने दोस्तों संग ट्रिप प्लान करता है। लेकिन अगर पूछा जाए कि आप ज्यादा एंजॉय किसके साथ कर पाते हैं, तो शायद आपका जवाब दोस्तों के साथ हो। दोस्तों संग आप जमकर मस्ती कर सकते हैं, कहीं भी घूमने का प्लान कर सकते हैं, पार्टी कर सकते हैं और एडवेंचर भी कर सकते हैं आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सबसे बेस्ट जगह उत्तराखंड की गोद में बसी मसूरी हो सकती है? शायद नहीं, इसे पहाड़ों की रानी यूं ही नहीं कहा जाता, क्योंकि यहां जाकर लोग नई-नई जगहों पर घूम पाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। तो चलिए अगर आप भी अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको मसूरी की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।