Summer Travel West Bengal: अगर आप इस गर्मी में ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, ठंडा मौसम और सांस्कृतिक विविधता सब एक ही जगह मिल जाए, तो पश्चिम बंगाल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह राज्य अपनी हरियाली, पहाड़ों, समुद्र तटों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है।
गर्मियों में जब देश के कई हिस्सों में तापमान काफी बढ़ जाता है, तब पश्चिम बंगाल के कुछ पर्यटन स्थल आपको राहत और सुकून देने का काम करते हैं। यहां आपको ठंडी पहाड़ी वादियां, शांत समुद्र किनारे और घने जंगल सब मिलते हैं।
चाहे आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हों, दोस्तों के साथ एडवेंचर या फिर सोलो ट्रैवल, पश्चिम बंगाल हर तरह के पर्यटकों लिए खास है। यहां जानिए पश्चिम बंगाल के 5 ऐसे शानदार पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां आप गर्मियों में घूमकर ठंडक और यादगार अनुभव पा सकते हैं।