राजस्थान का उदयपुर शहर आज वैश्विक स्तर पर अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां के झीलों और एतिहासिक महलों के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। बता दें कि उदयपुर शहर को 'वेनिस ऑफ द ईस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का इतिहास जितना गौरवशाली है, इसकी प्राकृतिक सुंदरता उतनी ही मनमोहक है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा उदयपुर सोलो ट्रैवलर्स, कपल्स और परिवारों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है।
यहां की झीलें इस शहर की जीवन रेखा और संस्कृति का केंद्र हैं। यहां के शाही ठाट-बाट, कलात्मक गलियों और छतों पर बने कैफे का अनुभव लेने के लिए देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं। अगर आप भी इस खूबसूरत शहर की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए इस शहर की चार ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं जो आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।