फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों का बसाया एक खूबसूरत हिल स्टेशन पंचगनी, जहां के अनोखे नजारे हैरान कर देंगे आपको

Fri, 08 Nov 2019 05:45 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Pixabay
घूमने-फिरने की चाह तो हर किसी को होती है। और लोग अपने इस शौक को पूरा भी करते हैं। हर बार ट्रिप पर जाने से पहले अगर आपके मन में यहीं दुविधा रहती है कि कौन सी नई जगह को एक्सप्लोर करें। तो आज हम आपको महाराष्ट्र के बेहद मशहूर हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहें है। जिसका नाम अक्सर टीवी और फिल्मों में सुना होगा। तो चलिए जानें इस जगह पर घूमने के लिए कौन सी सुंदर जगहें हैं।


 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
पंचगनी, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के कुछ हिल स्टेशन बहुत प्रसिद्ध हैं जिनमें से खंडाला और पंचगनी का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मुंबई और आसपास की जगहों पर रहने वाले लोगों के लिए बेहद आम ये नाम बहुत ही खास है। जी हां, पंचगनी में बना टेबल लैंड पूरे एशिया का दूसरा सबसे लंबा पठार है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Pixabay
टेबल लैंड
पंचगनी घूमने जा रहें है तो इस खूबसूरत जगह को देखे बिना आपकी यात्रा अधूरी है। 4550 मीटर ऊंचाई पर पहाड़ की चोटी पर इतने लंबे भू-भाग को देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। एशिया के दूसरा सबसे लंबा पठार 95 एकड़ में फैला हुआ है। इस खूबसूरत और अद्भुत पहाड़ी से पूरे पंचगनी का नजारा बेहद भव्य होता है। इसके साथ ही यहां पर सनसेट और सनराइज का नजारा देखने के लिए भी बहुत से सैलानी आते हैं।

 

4 of 7
- फोटो : Pixabay
सिडनी प्वॉइंट
पंचगनी हिल स्टेशन सतारा के सात पहाड़ियों में से एक सह्ययाद्रि पर्वत श्रंखला पर बसा है। इस हिल स्टेशन पर बना सिडनी प्वॉइंट अपने दिलकश नजारों के लिए मशहूर है। पंचगनी का इस्तेमाल अंग्रेज छुट्टियां बिताने के लिए करते थे। यहां के घरों में आज भी अंग्रेजों के जमाने की इंटीरियर डिजाइनिंग और फर्नीचर नजर आते हैं। सिडनी प्वॉइंट से सीधे धौम डैम और कमलगढ़ किले का नजारा दिखता है। प्रकृति के बीच अकेले में कुछ समय बिताने के लिए इससे बढ़िया जगह दूसरी नहीं हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
कमलगढ़ किला
कमलगढ़ किला चार एकड़ एरिया के पहाड़ी ढलान पर बना है जो कि 4522 फीट की ऊंचाई पर है। इस किले के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसा लगता है कि इस किले का निर्माण और उपयोग अंग्रेजों के जरिए युद्ध बंदियों को रखने के लिए किया जाता था। इसके साथ ही बेहद खूबसूरत झरने के नजारे को देखना भी मत भूलिएगा। जिसे केट वाटरफॉल के नाम से जाना जाता है।


 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Pixabay
पंचगनी जाने का सही समय
पंचगनी की पहाड़ियों पर घूमने का सबसे सही समय सितंबर से मई के बीच होता है। केवल बारिश को छोड़ दिया जाए तो हर वक्त ये जगह अपने दिलकश नजारों से सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। पंचगनी में लगभग हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप सर्दियों के मौसम को पसंद करते हैं तो दिसंबर से लेकर फरवरी का मौसम बेस्ट है। यहां पर पड़ने वाली ठंड बेहद खूबसूरत होती है। तो अगर आप नवंबर के मौसम में कहीं जाने के लिए किसी बेहतरीन जगह की तलाश कर रहे हैं तो पंचगनी एक बढिया विकल्प है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैसे पहुंचे
पंचगनी जाने के लिए अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो सबसे नजदीक का स्टेशन सतारा है। लेकिन ज्यादातर लोग पूना से यहां जाना पसंद करते हैं क्योंकि पूना स्टेशन से देश के सारे प्रमुख स्टेशनों से ट्रेन की आवाजाही होती है। पंचगनी पहुंचने के लिए बसें और प्राइवेट टैक्सी चलती हैं जिनसे आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। पंचगनी जाने वाली सड़के अच्छी हैं और यहां आप निजी साधन से भी पहुंच सकते हैं। 
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें