Places To Visit Before Monsoon: गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के करीब हैं और मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में जून का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं होता। देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ही बारिश की वजह से यात्रा में बाधाएं आती हैं। यही कारण है कि ट्रैवल एक्सपर्ट्स जून को समर और मानसून के बीच का परफेक्ट ट्रैवल पीरियड मानते हैं।
जून में पहाड़ों की हरियाली, ठंडी हवाएं और साफ आसमान यात्रियों को खास अनुभव देते हैं। वहीं कई पर्यटन स्थलों पर भीड़ भी अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे आप आराम से अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी मानसून की भारी बारिश शुरू होने से पहले किसी यादगार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है।
भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो जून में अपने सबसे आकर्षक रूप में नजर आती हैं। चाहे आप एडवेंचर पसंद करते हों, प्राकृतिक नजारों के दीवाने हों या परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हों, हर तरह के यात्रियों के लिए शानदार विकल्प मौजूद हैं।आइए जानते हैं जून में घूमने के लिए भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।