फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Trip Destinations: जुलाई में खुल जाता है खूबसूरती का खजाना! दोस्तों के साथ करें इन जगहों की सैर

Mon, 22 Jun 2026 02:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Places To Visit In July: जुलाई का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए बेहद खास माना जाता है। मानसून की शुरुआत के साथ पहाड़, झरने और हरियाली से भरपूर पर्यटन स्थल और भी खूबसूरत हो जाते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ यादगार ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मनाली, लोनावला, ऊटी, माउंट आबू और गोवा जैसी जगहें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जुलाई में कहां घूमने जाएं - फोटो : AI

July Me Kaha Ghumne Jaye: जून की गर्मी के बाद जुलाई का महीना राहत और रोमांच दोनों लेकर आता है। इस समय देश के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका होता है, जिससे प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। पहाड़ों पर बादलों की चादर, झरनों का तेज बहाव और हरियाली से घिरी वादियां किसी जन्नत से कम नहीं लगतीं। यही वजह है कि जुलाई को सफर के शौकीनों का पसंदीदा महीना माना जाता है।

अब जुलाई आने वाला है। अगर आप भी दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है। एक छोटा सा ब्रेक लेकर दोस्तों के साथ घूमने का मजा ही अलग होता है। बारिश के मौसम में कई ऐसी जगहें हैं जहां एडवेंचर, प्राकृतिक सुंदरता और यादगार पल एक साथ मिल जाते हैं।

आइए जानते हैं उन बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां जुलाई में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
मनाली - फोटो : AI

मनाली 

  • इस मौसम में बादलों और पहाड़ों के बीच शानदार अनुभव लेने के लिए मनाली जा सकते हैं।
  • मनाली हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसकी सुंदरता जुलाई में और बढ़ जाती है।
  • चारों ओर हरियाली, ठंडी हवाएं और पहाड़ों से गिरते झरने इस जगह को खास बनाते हैं।
  • दोस्तों के साथ ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और कैफे कल्चर का आनंद लेने के लिए यह शानदार डेस्टिनेशन है।
विज्ञापन

3 of 6
मानसून में लोनावला ट्रिप - फोटो : Adobe

लोनावला

  • लोनावला मानसून प्रेमियों की पहली पसंद है।
  • महाराष्ट्र का लोनावला बारिश के मौसम में स्वर्ग जैसा दिखाई देता है।
  • यहां के झरने, घाटियां और बादलों से घिरे पहाड़ हर किसी का दिल जीत लेते हैं।
  • दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के लिए यह जगह बेहद लोकप्रिय है।
  • लोनावला में कम बजट में भी शानदार अनुभव मिल सकता है।

4 of 6
ऊटी - फोटो : Freepik

ऊटी

  • ऊटी में हरियाली और सुकून का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
  • तमिलनाडु का ऊटी हिल स्टेशन जुलाई में प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन उदाहरण बन जाता है।
  • चाय के बागान, झीलें और ठंडा मौसम इसे दोस्तों के साथ घूमने के लिए आदर्श बनाते हैं।
  • यहां आप फोटोग्राफी और नेचर वॉक का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बादलों में घिरा माउंट आबू - फोटो : अमर उजाला

माउंट आबू

  • अगर आप राजस्थान के आसपास रहते हैं, तो माउंट आबू एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
  • यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है।
  • माउंट आबू को राजस्थान का ठंडा ठिकाना माना जाता है।
  • जुलाई में यहां का मौसम सुहावना हो जाता है।
  • नक्की झील, सनसेट पॉइंट और अरावली की खूबसूरत पहाड़ियां दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने के लिए शानदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Canocona Beach Goa - फोटो : instagram

गोवा

  • गोवा घूमने का मजा बारिश में भी कम नहीं होता है।
  • ज्यादातर लोग गोवा को सर्दियों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन जुलाई में यहां की खूबसूरती अलग ही स्तर पर होती है।
  • बारिश के दौरान समुद्र तटों का नजारा, हरियाली और कम भीड़ गोवा को दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन बनाती है।
  • साथ ही इस मौसम में होटल और ट्रैवल पैकेज भी अपेक्षाकृत सस्ते मिल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें