फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2025: गुड़गांव के पास हैं ये शानदार जगहें, जहां दोस्तों संग मना सकते हैं फ्रेंडशिप डे

Sat, 02 Aug 2025 05:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Friendship Day 2025: इस दोस्ती दिवस पर बजट की चिंता छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ गुड़गांव के करीबकुछ शानदार जगहों पर एक खूबसूरत दिन बिताएं। चलिए जानते हैं कि कम बजट में आप किन जगहों पर जाकर इस दिन को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गुड़गांव वाले दोस्तों संग कहां घूमने जाएं - फोटो : Adobe
Friendship Day 2025: हर साल फ्रेंडशिप डे एक मौका लेकर आता है जब हम अपने दोस्तों के साथ बेफिक्री से वक्त बिता सकें। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के नाम अपना एक दिन कर दें और मिलकर कुछ मस्तीभरे पल साथ बिताएं। दोस्ती सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि साथ में हंसने, घूमने और जिंदगी को जिंदादिली से जीने का नाम है।

अगर आप दिल्ली-एनसीआर, खासकर गुड़गांव (गुरुग्राम) के रहने वाले हैं तो ये लेख आपके फेंडशिप डे को यादगार बनाने के लिए काम आ सकता है। गुड़गांव में रहने वाले अगर सीमित बजट में फ्रेंडशिप डे के सफर पर जाना चाहते हैं तो सिर्फ 2000 रुपये में यादगार दिन बनाना बिल्कुल मुमकिन है। इस Friendship Day 2025 में बजट की चिंता छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ गुड़गांव के करीब कुछ शानदार जगहों पर एक खूबसूरत दिन बिताएं। चलिए जानते हैं कि कम बजट में आप किन जगहों पर जाकर इस दिन को खास बना सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लेचर वैली पार्क - फोटो : instagram
लेजर वैली पार्क

गुड़गांव में ही लेजर वैली पार्क स्थित है जहां हरियाली और मस्ती का संगम देखने को मिलती है। अगर आप प्राकृतिक खूबसूरती और शांति पसंद करते हैं तो गुड़गांव का लेजर वैली पार्क आपके लिए परफेक्ट है। सुबह-सुबह यहां जाएं, दोस्तों के साथ वॉक करें, फोटो क्लिक करें और खुद से जुड़ने का वक्त निकालें। यह पूरी तरह फ्री एंट्री वाला स्थान है। इस दिन साथ में ले जाएं घर से बना टिफिन और एक छोटा सा पिकनिक प्लान करें। 
विज्ञापन

3 of 5
दमदमा झील - फोटो : Instagram
दमदमा लेक

गुड़गांव से दमदमा झील जाने के लिए सोहना रोड या गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग का उपयोग कर सकते हैं। आप बस, टैक्सी या खुद गाड़ी से भी जा सकते हैं। झील के रास्ते में अरावली पहाड़ियों और ग्रामीण इलाकों के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही नौका विहार, राॅक क्लाइम्बिंग का आनंद भी ले सकते हैं। फ्रेंडशिप डे की ये ट्रिप बजट में होगी। 

4 of 5
फारुखनगर किला - फोटो : instagram
फारुखनगर किला

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में  स्थित यह फारुखनगर एक ऐतिहासिक किला है। इसे 1732 में मुगल बादशाह फौजदार खान ने बनवाया था। इतिहास और वास्तुकला प्रेमियों के लिए यह पर्यटन स्थल लोकप्रिय है। दिल्ली गेट नामक एक विशाल प्रवेश द्वार है। फारुखनगर किला गुरुग्राम शहर से लगभग 20 किमी दूर है। बजट में दोस्तों संग यहां हैंगआउट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान - फोटो : freepik
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

गुरुग्राम जिले में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान है जो कि दिल्ली से लगभग 50 किमी दूर है। इस स्थान को पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। वैसे तो सर्दियों का मौसम यहां घूमने का सबसे अच्छा समय है लेकिन दोस्तों के साथ आप यहां आना चाहें तो पहले कुछ जानकारी और तैयारियां कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें