वीकेंड को शानदार बनाने का सबसे बेहतरीन जरिया है आपस-पास के हॉलिडे डेस्टिनेशन पर जाकर सुकून भरा पल बिताना। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं मालूम हो पाता है कि आखिर वो कौन सी जगह जाएं जहां पर दो दिन शांति व सुकून से समय बिता सकें। दिल्ली के आसपास देहरादून, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश पर्यटकों से भरा रहता है लेकिन इन्हीं शहरों में कई ऐसी जगह हैं जो बेहद खूबसूरत हैं और लोगों की पहुंच से दूर भी है। इन्हीं जगहों में से एक है देहरादून में स्थित चकराता।