फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places To Visit in April: यूपी वालों के लिए पैसा वसूल हैं ये जगहें, अप्रैल में बनाएं घूमने की योजना

Tue, 01 Apr 2025 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपको कई विकल्प अपने ही राज्य में मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल में घूमने के लिए कहां जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अप्रैल में कहां घूमने जाएं - फोटो : Instagram
Places to visit in April: अप्रैल के महीने में तापमान हल्का गर्म होने लगता है, हालांकि कुछ स्थानों पर घूमने के लिए अप्रैल का महीना उपयुक्त रहता है। न तो बहुत अधिक सर्दी और ना ही बहुत अधिक उमस भरी गर्मी होने के कारण इस माह आप परिवार या दोस्तों संग आराम से सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। इस महीने ज्यादा छुट्टियां नहीं हैं लेकिन वीकेंड ट्रिप पर सैर की योजना बनाई जा सकती है।

अप्रैल में 5 व 6 अप्रैल को वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वहीं अगर 11 अप्रैल को दफ्तर से अवकाश मिल जाए तो आपको चार से पांच दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है। इसके अलावा 19-20 अप्रैल, 26 व 27 अप्रैल को वीकेंड मिल रहा है, जिसमें घूमने के लिए जा सकते हैं। सवाल है कि इस महीने ऐसे कौन से पर्यटन स्थल या शहर की यात्रा करें, जहां घूमने का मजा दोगुना हो जाए और मौसम की समस्या आड़े न आए?

यहां आपको कई ऐसी जगहों का विकल्प दिया जा रहा है, जहां अप्रैल के महीने में घूमने में आनंद भी आएगा और आपका पूरा पैसा वसूल हो जाएगा। खासकर अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपको कई विकल्प अपने ही राज्य में मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल में घूमने के लिए कहां जा सकते हैं।


विज्ञापन

2 of 6
वाराणसी - फोटो : Freepik
वाराणसी

अप्रैल के महीने में बनारस का मौसम बहुत अधिक गर्म नहीं होता है। अगर आप वाराणसी जाने की लंबे समय से योजना बना रहे थे तो इस महीने में ही यात्रा कर लें क्योंकि इसके बाद उमस भरी गर्मी का मौसम आ जाएगा। बनारस यात्रा के लिए ये महीना उपयुक्त रहेगा। दो दिन की छुट्टी में आसानी से बनारस की सैर कर सकते हैं। गंगा नदी में स्नान कर सकते हैं, साथ ही गंगा घाट पर सुबह या शाम के वक्त बैठकर आरती होते देख सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 5000 से 6000 में आसानी से बनारस की यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा - फोटो : adobe
वृंदावन

अगर आप यूपी या दिल्ली के आसपास के रहने वाले हैं तो अप्रैल में मथुरा -वृंदावन की यात्रा पर जा सकते हैं। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन धार्मिक स्थल होने के साथ ही खूबसूरत शहर भी है, जहां आप यमुना किनारे सुकून के पल बिता सकते हैं। लजीज स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। यहां कई मंदिर हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, राधारानी का मंदिर, निधि वन समेत गोकुल वृंदावन की तंग गलियां कान्हा की लीलाओं की कथा कहती हैं

4 of 6
धर्मशाला - फोटो : adobe
धर्मशाला

अप्रैल में आप ठंडक को महसूस करना चाहते हैं तो किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला हिल स्टेशन का तापमान तुलना में कम मिलेगा। यहां आप ठंडी हवाओं के बीच हरी भरी पहाड़ियों से घिरे मनमोहक नजारों का दीदार कर सकते हैं। दलाई लामा मंदिर और नामग्याल मठ का दौरा कर सकते हैं। त्रिउंड ट्रेक पर रोमांचक ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सुरकंडा माता मंदिर मसूरी - फोटो : instagram
मसूरी

बजट में हिल स्टेशन की सैर करनी है, वो भी सिर्फ दो दिन की छुट्टी में तो उत्तराखंड के मसूरी हिल स्टेशन पर जाएं। यहां आप प्राकृतिक झरनों के अलावा दलाई हिल्स, बुद्ध टैंपल, धनौल्टी, सुरकंडा माता मंदिर, माल रोड, कंपनी गार्डन आदि जगहों की सैर दो दिन की ट्रिप में आसानी से कर सकते हैं। साथ ही यहां ठहरने और घूमने का खर्च भी कम ही आएगा। महज 4000 से 5000 में आप मसूरी की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : freepik
आगरा

छुट्टियां कम है और बजट भी ज्यादा नहीं है तो एक दिन का वक्त निकालकर दोस्तों या परिवार के साथ आगरा की सैर करें। आगरा में दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल बना है। ताजमहल की खूबसूरती और वास्तुकला को देखने के लिए विदेशों से भी सैलानी आते हैं। बहुत अधिक गर्मी में ताजमहल घूमने जाना अच्छा आइडिया नहीं है। चूंकि अप्रैल का मौसम हल्का सामान्य होता है इसलिए आगरा में ताजमहल घूमें। फोटोशूट कराएं और पास के ही आगरा के पुराने किले के नजारों का भी मजा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें