Places To Celebrate Mothers Day 2026: 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। ये दिन मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने का खास अवसर है। हर मां अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करती है और बदले में केवल प्यार चाहती है। ऐसे में मदर्स डे पर उनके साथ समय बिताना सबसे खूबसूरत तोहफा बन सकता है। उनके साथ यादगार वक्त बिताने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मदर्स डे रविवार के दिन पड़ता है, इसलिए आपके पास छुट्टी भी है। मां के साथ किसी शांत, खूबसूरत और सुकून भरी जगह की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। चाहे पहाड़ों की ठंडी वादियां हों, धार्मिक स्थल की शांति हो, झीलों का रोमांटिक नजारा हो या समुद्र किनारे की सैर, ऐसी छोटी यात्राएं रिश्तों को और मजबूत बना देती हैं।
भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इन जगहों पर आप आराम, स्वादिष्ट भोजन, खूबसूरत नजारे और फैमिली बॉन्डिंग का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं मदर्स डे पर घूमने के लिए भारत की कुछ शानदार जगहों के बारे में, जहां आपका दिन सच में यादगार बन जाएगा।