फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के टॉप-15 पर्यटन स्थलों में इस भारतीय शहर को न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया शामिल, आप भी घूम आएं

Wed, 15 Jan 2020 06:45 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jodhpur - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है। इनमें से कई जगहों की गिनती विश्व के टॉप पर्यटन स्थलों में होती है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी साल 2020 में पर्यटन के लिहाज से टॉप टूरिस्ट प्लेसों की सूची जारी की है। इस सूची में एक भारतीय शहर भी शामिल है। आइए जानते हैं कौन सी है वो जगह और क्या है उसकी खासियतें: 
विज्ञापन

2 of 6
Jodhpur - फोटो : Pixabay
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अलग-अलग मापदंडों और पर्यटन के लिहाज से विश्व के 52 श्रेष्ठ पर्यटन स्थलों की सूची जारी की है, जिसमें भारत के जोधपुर शहर को शामिल किया है। इस सूची में जोधपुर को 15वां स्थान मिला है। इसके साथ ही अब पर्यटन से जुड़े लोगों में आगामी सीजन के बढ़िया होने की उम्मीद भी जगी है।
विज्ञापन

3 of 6
Jodhpur - फोटो : Pixabay
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि जब भारत के कई शहर औद्योगीकरण के जरिए बदल रहे हैं, ऐसे में जोधपुर ने अपने देसी अंदाज, कला औऱ संस्कृति को बचाए रखा है। यहां की संस्कृति अब भी जीवंत है। यह अपनी परंपरा, सांस्कृतिक विरासत, खानपान, रहन-सहन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को अब भी संजोए हुए है।

4 of 6
Jodhpur - फोटो : Pixa
राजस्थान में जयपुर को पिंक सिटी कहते हैं तो जोधपुर को ब्लू सिटी कहा जाता है। कारण है यहां के अधिकतर मकानों पर किया गया नीला रंग। यह इसे अन्य शहरों से अलग तो करता ही है, लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी करता है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए इसी शहर को चुना था। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Jodhpur - फोटो : Pixa
यहां कई पर्यटन स्थल
घूमने के लिए जोधपुर में कई पर्यटन स्थल है। उम्मेद भवन पैलेस के अलावा ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, राव जोधा प्राकृतिक उद्यान, मंडोर गार्डन सहित तंग गलियों में बनी बसावट आज भी शहर की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Japan Tourism(File Photo) - फोटो : Pixabay
विश्व के टॉप 15 डेस्टिनेशंस
  1. वाशिंगटन (अमेरिका)
  2. ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड्स (ब्रिटेन)
  3. रुरेनाबेक्यू (बोलीविया)
  4. ग्रीनलैंड (ग्रीनलैंड)
  5. किंबरले रिजन (ऑस्ट्रेलिया)
  6. पासो रोवल्स (अमेरिका)
  7. सिसिली (इटली)
  8. सॉजबर्ग (ऑस्ट्रिया)
  9. टोक्यो (जापान)
  10. केसेरिया (इजरायल)
  11. नेशनल पार्क (चीन)
  12. लेसोथो (लेसोथो)
  13. कोलोराडो स्प्रिंग्स (अमेरिका)
  14. कराकोव (पोलैंड)
  15. जोधपुर (भारत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें