फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दिल्ली की 7 सबसे बजट फ्रेंडली मार्केट्स, लड़कियों का हर फैशन मिलता है यहां सस्ता

Tue, 15 Jan 2019 01:11 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
delhi markets

दिल्ली में आप अगर वीकेंड शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको 7 बजट फ्रेंडली मार्केट्स के बारे में बता रहे हैं। इन बजट फ्रेंडली मार्केट्स में लड़कियों का हर फैशन बेहद सस्ते दाम में मिलता है। इन शॉपिंग डेस्टिनेशन्स में युवाओं और कॉलेज गोइंग की खासा भीड़ लगी रहती है। दूसरे राज्यों से दिल्ली घूमने आने वाले लोग भी इन मार्केट्स में एक बार जरूर जाते हैं। इन मार्केट्स में गर्ल्स का लेटेस्ट से लेटेस्ट फैशन मॉल्स से कम दाम में आसानी से मिल जाता है। आइए आपको लड़कियों के लिए सबसे मुफीद दिल्ली के इन बजट फ्रेंडली मार्केट्स की सैर कराते हैं.... 
 

विज्ञापन

2 of 10
dilli haat market - फोटो : Social Media

दिल्ली हाट
दिल्ली हाट मार्केट काफी बड़ी है। यह मार्केट गांवों में हर हफ्ते लगने वाले बड़े बाजार की तरह है। यहां लगने वाली दुकानें आपको गांव की याद दिला देंगी। इस मार्केट्स में आपको न सिर्फ कपड़े, चूड़ियां, स्टॉल मिलेंगे बल्कि आपकी जरूरत की हर चीज मिल जाएगी। यह मार्केट हर रोज सुबह 11 बजे खुलती है और शाम को 10 बजे बंद हो जाती है। ऐसे पहुंचे दिल्ली हाट
 

विज्ञापन

3 of 10
market - फोटो : Social Media

दिल्ली हाट मार्केट श्री अरविंदो मार्ग पर है। इसके पास का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन आईएनए है। मेट्रो स्टेशन से मार्केट दो कदम की दूरी पर है। अगर आप बस से यहां जा रहे हैं तो आइएनए बस स्टेंड पर उतरें। इस मार्केट से महिलाएं ज्वैलरी, पेंटीग्स, साड़ी, फैब्रिक और फर्नीचर आदि चीज़ें खरीद सकती हैं। इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत है कि यह हर दिन लगती है। संडे को भी दिल्ली हाट मार्केट लगती है।
 

4 of 10
janpath - फोटो : Instagram
जनपथ
जनपथ मार्केट के पास का मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है। इस मेट्रो स्टेशन से यह मार्केट नजदीक ही है। आप यहां जाने के लिए गेट नंबर 5 पर उतरें। यहां से 10 मिनट पैदल चलकर आप जनपथ मार्केट पहुंच जाएंगे। जनपथ मार्केट एलआईसी बिल्डिंग के राइट साइड है। इस मार्केट का सबसे नजदीकी बस स्टॉप जनपथ मार्केट स्टॉप है। क्या खरीद सकते हैं...

 
विज्ञापन

5 of 10
janpath - फोटो : instagram
इस मार्केट से लड़कियां ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़े सस्ते दाम पर खरीद सकती हैं। इसके अलावा फुटवेयर, एक्ससरीज, हैंडीक्राप्ट और ज्वैलरी भी इस मार्केट में मोल भाव करने पर कम दाम पर मिल जाएंगी। यह मार्केट हर रोज सुबह 9 बजे खुल जाती है और रात 9 बजे के करीब मार्केट उठना शुरू हो जाती है। जनपथ मार्केट सोमवार से लेकर शनिवार तक लगती है। संडे को जनपथ मार्केट बंद रहती है।
 
विज्ञापन

6 of 10
khan market - फोटो : Social Media
खान मार्केट
खान मार्केट में आपको ब्रांडेंड आउटलेट और स्ट्रीट मार्केट दोनों मिलेंगी। कपड़ों के अलावा यह मार्केट आयुर्वेदिक मेडिसिन के लिए भी फेमस है। यहां किताबों, कपड़ों व कॉस्मेटिक की दुकानें हैं। खान मार्केट सुबह जल्दी खुल जाती है और रात में काफी लेट बंद होती है। यह मार्केट हुमांयू रोड पर स्थित है। खान मार्केट जाने के लिए आपको नजदीकी खान मार्केट मेट्रो स्टेशन उतरना होगा। यह मार्केट मेट्रो से चंद कदम दूरी पर है। यहां आपको फूड और लाइफस्टाइल आइटम्स खूब मिलेंगे। मार्केट रात 11 बजे तक खुली रहती है। 


 
विज्ञापन

7 of 10
paharganj - फोटो : Social Media

पहाड़गंज
यह काफी चहल-पहल वाली मार्केट है। इस मार्केट में आपको ज्यादातर दुकानें आपको होलसेल वाली मिलेंगी। पहाड़गंज सस्ती मार्केट है और यहां आपको अपनी जरूरत की हर चीज मिलेंगी। खासतौर पर शादी-विवाह की खरीददारी के लोग इस मार्केट में जाते हैं। यह मार्केट रात 9 बजे बंद हो जाती है। यहां मार्केट सेंट्रल दिल्ली में है। यह मार्केट सुबह 11 बजे तक खुलती है।
 

8 of 10
chadani chowk - फोटो : Social Media
चांदनी चौक
यह दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट है। यह मार्केट रविवार को बंद रहती है। चांदनी चौक में आपको शादी-विवाह से लेकर हर तरह के कपड़े और दूसरी सामग्री मिल जाएगी। यह मार्केट दिल्ली में शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट मार्केट मानी जाती है। यहां जाने के लिए आपको चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। यहां से ऑटो लेकर आप चांदनी चौक जा सकते हैं। यहां जाने के लिए दरियागंज से डायरेक्ट बस भी मिलती है। यह मार्केट रविवार को छोड़कर और सभी दिन खुली रहती है। यहां वेडिंग लहंगा, बैग्स, ज्वैलरी, कपड़े और इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।

9 of 10
lagapat nagar - फोटो : Social Media
लाजपत नगर
लाजपत नगर दक्षिणी दिल्ली में है। आप सीधे मेट्रो से यहां जा सकते हैं। लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर उतर आप लाजपत मार्केट जा सकते हैं। यहां जाकर आप फुटपाथ से लेकर दुकानों तक में से सस्ते में एक से बेहतरीन कपड़े खरीद सकते हैं। फुटपाथ से आप मोलभाव करके कम कीमत में स्वेटर से लेकर जैकेट ले सकते हैं। यह बहुत बड़ी मार्केट है और यहां शॉपिंग के लिए आपको करीब 3-4 घंटे चाहिए। लाजपथ नगर मार्केट में बड़ी तादाद में युवा जाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
sarojani nagar - फोटो : Social Media
सरोजनी नगर मार्केट
सरोजनी नगर दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में शामिल है। यहां बड़ी तादाद में लोग शॉपिंग के लिए जाते हैं। यहां की खासियत है कि सस्ते में आप एक से बढ़कर एक स्टाइलिश कपड़े और अपनी जरूरत की शॉपिंग कर सकते हैं। सरोजनी नगर जाने के लिए आपको आईएनए मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा और उसके बाद यहां से रिक्शा या ऑटो लेकर आप सिर्फ 10 रुपए में मार्केट में पहुंच सकते हैं। यह मार्केट सोमवार को बंद रहती है। सरोजनी नगर मार्केट सुबह 10 बजे खुल जाती है और रात मेें 9 बजे बंद होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें