फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलो ट्रैवलर्स के लिए जन्नत से कम नहीं हैं भारत की ये 5 जगह, 40 की उम्र से पहले जरूर घूमें

Tue, 07 Jan 2020 09:32 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो घूमने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती लेकिन उम्र के साथ बढ़ती जिम्मेदारियां हमें कई चीजों को करने से रोक देती हैं। आज हम आपको भारत के 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको 40 की उम्र से पहले जरूर जाना चाहिए। इन जगहों पर आप जो भी एक्सप्लोर करेंगे वो जिंदगीभर याद के रूप में आपके साथ रहेगा। ये जगह अपनी भव्यता और खूबसूरती के लिए भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मैकलॉडगंज

अगर आप प्रकृति को नजदीक से देखना और समझना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। मैकलॉडगंज भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां धौलाधार पर्वत श्रृंखला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसके अलावा आप यहां दोस्तों के साथ तारों के नीचे कैम्पिंग कर सकते हैं और इसका आनंद सबसे अलग होता है। मैकलॉडगंज घूमने का सबसे सही समय सितंबर से जून का है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लेह-लद्दाख

भारत में लेह-लद्दाख ऐसी जगह है जो सभी घूमने वाले के लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। यह जगह कई लोगों का ड्रीम प्लेस है। हल्की हवाओं के साथ रोड पर बाइक चलाना, लोकल लोगों के साथ समय बिताना, ट्रेकिंग पर जाना और अडवेंचरस जर्नी में पहाड़ों पर स्वतंत्र होना सीखना आपको सबसे अलग अनुभव देता है। इस जगह पर जाने का सबसे सही समय अप्रैल से मई और सितंबर से अक्टूबर है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
केरल
केरल के बारे में एक बात कही जाती है कि यह 'भगवान का अपना देश' है और इसी चीज को आप वहां पहुंचकर पूरी तरह से महसूस कर सकते हैं। केरल के जंगल, हरे-भरे पेड़, पानी और वाइल्ड हर किसी को अपने तरफ आकर्षित करते हैं। केरल में आपको खुश होने के लिए ऐसी तमाम सारी चीजें देखने को मिल जाएंगी। केरल में सैर करने का सबसे सही समय नवंबर से जनवरी और जून से अगस्त है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अंडमान
पानी से आपको डर लगता है? कभी स्विमिंग नहीं की है? तो यही मौका है डर को दूर भगाने का और अंडमान के समुद्र में गोते लगाने का, एकदम बॉलिवुड फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' स्टाइल में। अंडमान घूमने का सबसे सही नवंबर से मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कनातल
उत्तराखंड में स्थित कनातल अडवेंचर स्पॉट है जहां आपको कई सारी थ्रिलिंग ऐक्टिविटीज को इंजॉय करने का मौका मिलता है। यहां का कैम्पिंग एक्सपीरियंस शानदार होता है। वीकेंड के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। इस जगह को बिल्कुल भी मिस नहीं किया जाना चाहिए।कनातल की सैर करने के लिए अप्रैल से जून का महीना अच्छा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें