फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pre-Wedding Photoshoot: गर्मियों में कराना है प्री-वेडिंग फोटोशूट? ये हैं दिल्ली की बेस्ट जगह

Sat, 01 Jul 2023 10:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Pre Wedding Shoot - फोटो : instagram

Pre Wedding Photoshoot In Delhi: शादी के खास पल को यादगार बनाने के लिए फोटो और वीडियो शूट का दौर पुराना है लेकिन पिछले कुछ सालों में प्री वेडिंग फोटोशूट का ट्रेंड बढ़ा है। प्री वेडिंग फोटोशूट शादी से पहले होने वाला फोटोशूट है, जिसमें कपल एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक और मजेदार पोज देकर तस्वीरें क्लिक कराते हैं। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए कपल सिर्फ सुंदर आउटफिट ही नहीं, बल्कि खूबसूरत जगह का भी चयन करते हैं।

प्री-वेडिंग फोटोशूट में केवल कपल की तस्वीरें क्लिक होती हैं ,जिसमें कपल के कुछ रोमांटिक मोमेंट कैप्चर होते हैं। फोटोशूट के लिए किसी रोमांटिक माहौल वाली जगह का चयन करते हैं। जिन कपल की शादी कुछ महीनों में होने वाली है, वह प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए लोकेशन की तलाश में होंगे। गर्मी के मौसम में किसी ऐसी जगह की तलाश करें जहां आपकी तस्वीरें सुंदर आएं। इसके लिए दिल्ली एनसीआर में कुछ विकल्प मिल जाएंगे। यहां दिल्ली एनसीआर की उन जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां कपल गर्मियों में प्री वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
मिया बेला हौज खास - फोटो : facebook/MiaBella.hkv
हौज खास विलेज

आउटडोर प्री वेडिंग शूट के लिए साउथ दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां का बैकग्राउंड परफेक्ट रोमांटिक माहौल देगा। हौज खास में ऐतिहासिक किला और झील है, जिसकी सुंदरता के बीच कपल एक दूसरे के हाथों में हाथ लिए सुंदर तस्वीरें कैप्चर करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Champa Gali - फोटो : delhipedia.com
चंपा गली

दिल्ली के साकेत में स्थित चंपा गली अपने सुंदर इंटीरियर के लिए मशहूर है। फैरी लाइट्स से सजी गलियां बेहद रोमांटिक माहौल देती हैं। लेन नंबर 3 में जाकर परफेक्ट पिक्चर क्लिक कराई जा सकती है। यहां कपल मस्ती करते, काॅफी पीते फोटो क्लिक करा सकते हैं। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक यह जगह खुली रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
संजय वन - फोटो : facebook
संजय वन

दिल्ली का संजय वन मैजिकल और जंगल का अनुभव महसूस कराता है। वसंत कुंज के पास का यह एरिया शहर के शोर से दूर है, जहां चिड़ियों की आवाजों से, सूरज की रोशनी, पेड़ों की छांव से सुंदर माहौल देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें