फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 रुपये में स्वेटर और 400 रुपये में लेनी हो शानदार जैकेट तो दिल्ली के ये बाजार घूम आएं

Thu, 12 Dec 2019 11:39 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shopping - फोटो : Pixabay
सर्दियों के इस मौसम में ठंड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में ठंड के कपड़ों का बाजार भी बढ़ने लगा है। स्वेटर, जैकेट, ब्लेजर वगैरह की शॉपिंग के लिए दिल्ली भर के बाजारों में लोगों की भीड़ हो रही है, लेकिन दिल्ली के कुछ ऐसे खास मार्केट हैं, जहां आप बेहद सस्ते में सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग कर सकेंगे। आइए, जानते हैं इन बाजारों के बारे में कि कहां, क्या सस्ता मिलेगा:
विज्ञापन

2 of 6
Jacket shopping - फोटो : Pixabay
गांधी नगर मार्केट
सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग बेहद किफायती कीमतों में करना चाहते हैं तो दिल्ली का गांधी नगर मार्केट आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसे भारत ही नहीं बल्कि एशिया का बड़ा थोक मार्केट कहा जाता है। वैसे तो यह मार्केट थोक बिक्री के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां आपको अपने लिए स्वेटर से लेकर जैकेट तक बहुत कम दामों में मिल जाएंगे। खुदरा खरीद के लिए आपको यहां मोल-भाव ठीक से आना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि जिस जैकेट के शुरुआत में 3000 रुपये बताए जाते हैं, वह मोल-भाव के बाद 500 रुपये तक में मिल जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Delhi Shopping - फोटो : Pixabay
180 रुपये में स्वेटर, 350 में जैकेट
गांधी नगर मार्केट से खरीदारी कर देशभर के अलग-अलग इलाकों में कपड़े सेल किए जाते हैं। यहां खुदरा बिक्री के लिए भी स्वेटर और जैकेटों की विस्तृत रेंज उपलब्ध हैं। लेडिज स्वेटर की बात करें तो 180 से 200 रुपये इनकी शुरुआती कीमते हैं। वहीं 350 रुपये से 2200 रुपये तक जैकेट मिल जाते हैं। क्वालिटी के हिसाब से कीमतें ज्यादा होती चली जाती हैं। यहां से अक्सर खरीदारी करने वाले ऋतु और प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस सीजन में उन्होंने 2000 रुपये में तीन जैकेट खरीदे और उनकी क्वालिटी भी अच्छी है।

4 of 6
Shopping in Delhi - फोटो : Pixabay
मॉनेस्ट्री मार्केट
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से पास स्थित मॉनेस्ट्री मार्केट इन दिनों सर्दियों के कपड़ों से गुलजार है। बच्चों के स्वेटर से लेकर युवाओं के लिए हूडी और जैकेट यहां किफायती कीमतों में उपलब्ध हैं। हूडी की रेंज 400 रुपये से शुरू है, जबकि जैकेट की रेंज 500 रुपये से शुरू है। यूनिवर्सल यानी कि दोनों तरफ से पहनने वाले जैकेट यहां 800 से 3000 रुपये तक उपलब्ध है। यहां यूं तो सालों भर युवाओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन इन दिनों सर्दियों की शॉपिंग का यह बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन

5 of 6
winter shopping delhi market - फोटो : facebook
कमला नगर मार्केट
कपड़ों की शॉपिंग हो या ब्यूटी प्रॉडक्ट की खासकर लड़कियों के लिए कमला नगर बेस्ट मार्केट है। यहां से अक्सर खरीदारी करने वाली पूजा और आरती की मानें तो सर्दियों के इस सीजन में लड़कियों के लिए काफी सस्ते में स्वेटर, जैकेट और वुलेन लेगिंग्स उपलब्ध हैं। स्वेटर की रेंज 350 रुपये से शुरू हो जाती है, तो वहीं 450 रुपये से लेकर 1600 रुपये तक अच्छे जैकेट मिल जा रहे हैं। शॉल की भी इस बार यहां विस्तृत रेंज आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
winter shopping delhi market - फोटो : facebook
चांदनी चौक, जनपथ समेत इन बाजारों में भी सस्ती शॉपिंग
मॉनेस्ट्री, कमला नगर, गांधी नगर के अलावा कई ऐसे चर्चित मार्केट हैं, जहां आप सर्दियों के कपड़ों की सस्ती शॉपिंग कर सकते हैं। चांदनी चौक हो या कनॉट प्लेस का जनपथ मार्केट, खासकर युवाओं का यह पसंदीदा बाजार रहा है। इन जगहों पर सर्दियों के कपड़ों की मार्केट सज चुकी है, जहां से आप मोलभाव कर सस्ती खरीदारी कर सकते हैं। इनके अलावा लाजपत नगर, सरोजनी नगर, करोल बाग मार्केट, शाहदरा के बाजार भी सस्ती शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें