Budget Honeymoon Destinations India: शादी के बंधन से जुड़ने के बाद हर कपल की इच्छा होती है कि वे अपने नए जीवन की शुरुआत किसी ऐसी जगह से करें जो न सिर्फ रोमांटिक हो, बल्कि उनकी यादों में हमेशा के लिए बस जाए। अप्रैल और मई का महीना उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भारी गर्मी लेकर आता है, ऐसे में हनीमून के लिए ठंडी और शांत वादियों का चुनाव आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
भारत में कई ऐसे 'ऑफ-बीट' और क्लासिक हिल स्टेशन्स हैं जहां इस सिजन में मौसम सुहाना रहता है और पर्यटकों की भारी भीड़ से भी बचा जा सकता है। उत्तराखंड का चोपता, जिसे 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है, या फिर हिमाचल का स्पीति वैली उन कपल्स के लिए बेहतरीन है जो एडवेंचर और सुकून दोनों चाहते हैं। वहीं दक्षिण में मुन्नार के चाय के बागान और ऊटी की वादियां प्यार के रंगों को और गहरा कर देती हैं। सही प्लानिंग और समय पर बुकिंग के साथ आप इन जगहों पर एक यादगार और बजट-फ्रेंडली सफर तय कर सकते हैं।