गणपति उत्सव
- फोटो : PTI
कनॉट प्लेस में गणेश पंडाल
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित गणेश मंदिर के आसपास गणेशोत्सव के दौरान विशेष रौनक रहती है। यहां दो गणपति पंडाल सजे हैं। यहां भव्य गणेश जी का प्राचीन मंदिर भी स्थित है। गणपति दर्शन के लिए कनाॅट प्लेस जा सकते है। निकटतम रेलवे स्टेशन कनाॅट प्लेस ही है।
नोएडा और गाजियाबाद में भी देखें गणपति उत्सव
दिल्ली-एनसीआर का दायरा राजधानी तक सीमित नहीं है। नोएडा और गाजियाबाद में भी स्थानीय स्तर पर गणेश पूजा और उत्सव के आयोजन होते हैं। नोएडा के विभिन्न सेक्टर और गाजियाबाद के वैषाली क्षेत्र में गणेश पूजा स्थलों की जानकारी मिलती है।
गाजियाबाद में वैशाली सेक्टर-3 का गणेश पूजा ग्राउंड और नोएडा में सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक मंदिर, सेक्टर 22 स्थित वरसिद्धि विनायगर मंदिर में गणपति पंडाल, सेक्टर 2 में श्री लाल मंदिर स्थित गणपति पूजा, सेक्टर 50 के सनातन मंदिर और सेक्टर 120 में अमरपाली ज्योडिक में भव्य गणपति पंडाल सजे हुए हैं।