फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली शाॅपिंग 2026: त्योहार की खरीदारी के लिए बेस्ट हैं मध्य प्रदेश के ये 4 बाजार, हर चीज मिलेगी यहां

Thu, 05 Nov 2026 12:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

diwali shopping 2026: दिवाली 2026 पर मध्य प्रदेश में शॉपिंग के लिए जाएं इन मशहूर बाजारों में। जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन के बेस्ट मार्केट, जहां मिलेंगे कपड़े, ज्वेलरी, सजावट और पूजा का सामान।
विज्ञापन
1 of 5
मध्य प्रदेश की बाजार - फोटो : AI
Madhya Pradesh Diwali Shopping: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही मध्य प्रदेश के शहरों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार रंग-बिरंगी लाइटों, आकर्षक सजावट, मिट्टी के दीयों, रंगोली और तरह-तरह के गिफ्ट आइटम से सजने लगे हैं। दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कहीं कपड़ों और ज्वेलरी की खरीदारी हो रही है, तो कहीं लोग घर की सजावट और पूजा-पाठ का सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। दिवाली के मौके पर बाजारों में खरीदारी करना अपने आप में एक अलग अनुभव होता है।

अगर आप भी इस दिवाली अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने की योजना बना रहे हैं और मध्य प्रदेश में रहते हैं, तो यहां के कुछ मशहूर बाजार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन तक ऐसे कई बाजार हैं, जहां त्योहार के लिए जरूरत का लगभग हर सामान मिल जाता है।

इन बाजारों की खासियत सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की पारंपरिक सजावट और त्योहार का माहौल भी लोगों को आकर्षित करता है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के उन मशहूर बाजारों के बारे में, जहां दिवाली की खरीदारी के लिए आप जा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मध्य प्रदेश की बाजार - फोटो : Ai
दिवाली शॉपिंग के लिए मध्य प्रदेश के 4 मशहूर बाजार

भोपाल का न्यू मार्केट और चौक बाजार

राजधानी भोपाल में दिवाली की खरीदारी के लिए न्यू मार्केट और चौक बाजार काफी लोकप्रिय हैं। न्यू मार्केट में कपड़े, गिफ्ट आइटम, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू जरूरतों की चीजें मिल जाती हैं। वहीं पुराने भोपाल का चौक बाजार पारंपरिक खरीदारी के लिए जाना जाता है। यहां पूजा सामग्री, बर्तन और त्योहार से जुड़ी कई चीजें खरीद सकते हैं।

इसके अलावा सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी भी की जा सकती है।

विज्ञापन

3 of 5
मध्य प्रदेश की बाजार इंदौर में - फोटो : Ai

इंदौर का राजवाड़ा और सराफा बाजार

इंदौर की दिवाली शॉपिंग की बात हो और राजवाड़ा का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। राजवाड़ा के आसपास की दुकानों में कपड़े, पारंपरिक सजावटी सामान, गिफ्ट आइटम और घरेलू जरूरत की चीजें मिलती हैं।

वहीं सराफा बाजार ज्वेलरी की खरीदारी के लिए मशहूर है। त्योहार के समय यहां विशेष सजावट देखने को मिलती है। इसके अलावा एमटी क्लॉथ मार्केट भी कपड़ों की खरीदारी के लिए अच्छा विकल्प है।

4 of 5
मध्य प्रदेश की बाजार - फोटो : Ai

ग्वालियर का महाराज बाड़ा और टोपी बाजार

ग्वालियर में दिवाली की खरीदारी के लिए महाराज बाड़ा एक प्रमुख बाजार है। यहां कपड़े, ज्वेलरी, घरेलू सामान और गिफ्ट आइटम की कई दुकानें हैं। वहीं टोपी बाजार में कपड़ों और फैशन से जुड़ी चीजों की खरीदारी की जा सकती है।

त्योहार के दिनों में इन बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है और दुकानों पर आकर्षक सजावट देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मध्य प्रदेश की बाजार - फोटो : Ai

उज्जैन का फ्रीगंज और गोपाल मंदिर बाजार

धार्मिक नगरी उज्जैन में भी दिवाली की खरीदारी के लिए कई अच्छे बाजार मौजूद हैं। फ्रीगंज बाजार में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट आइटम की दुकानें हैं। वहीं गोपाल मंदिर मार्ग पर पूजा-पाठ की सामग्री, बर्तन और पारंपरिक सामान खरीदा जा सकता है। सती गेट के आसपास भी कपड़ों और आभूषणों की खरीदारी के लिए कई विकल्प मिलते हैं।


दिवाली की खरीदारी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली के दिनों में बाजारों में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में खरीदारी के लिए घर से निकलने से पहले अपनी जरूरतों की लिस्ट तैयार कर लें। कपड़े, ज्वेलरी या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदते समय अलग-अलग दुकानों पर कीमतों की तुलना जरूर करें। मिट्टी के दीये और सजावटी सामान खरीदकर स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं।

भोपाल में 4 से 9 नवंबर 2026 तक प्रमुख बाजारों में विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। इसलिए खरीदारी के लिए निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें। इस दिवाली मध्य प्रदेश के इन खूबसूरत और मशहूर बाजारों में खरीदारी का आनंद लें और अपने त्योहार को यादगार बनाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें