फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलो ट्रैवलिंग की है ख्वाहिश तो ये हैं 4 बेस्ट डेस्टिनेशन

Sun, 21 Jul 2019 04:06 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिछले कुछ सालों से अकेले घूमना यानी की सोलो ट्रैवलिंग काफी ट्रेंड में है। लड़का हो या लड़की हर किसी का ख्वाब है कि उन्हें अपने जीवन में एक बार सोलो ट्रैवलिंग पर जाना है। क्योंकि सोल ट्रैवलिंग में आपको एक अलग तरह का अनुभव मिलता है, नए लोगों से मिलने का मौका मिलता है और खुद को आजाद होने की फीलिंग्स आती है। अगर आपकी शादी होने वाली है और उससे पहले आप सोलो ट्रैवलिंग करने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए ढूंढकर लाए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन, जहां आप खुद के यादों के बक्से को संवार सकते हैं। ये सभी जगह सुरक्षा के लिहाज से बेहद परफेक्ट जगह हैं और बेहद खूबसूरत भी। 
विज्ञापन

2 of 5
कोवलम, केरल
बीचों का शहर, प्राकृतिक खूबसूरती वाला शहर और सी-फूड वाला शहर है केरल। यहां की बात ही कुछ अलग है। यहां आप बजट में सोलो ट्रिप कर सकते हैं। आप यहां पर हाउसबोट्स का लुत्फ ले सकती हैं। यहां रहने के लिए बजट में आपको तीन स्टार होटल के साथ-साथ लग्जरी बीच तक सबकुछ मिलेगा। लाइटहाउस बीचस कोवलम बीच, हावा बीच ये सभी केरल के लोकप्रिय बीच में से एक हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सिक्किम
ट्रैवलिंग सोलो हो या दोस्तों के साथ हर कोई अपने बकेट लिस्ट में सिक्किम को शामिल किया होगा। सिक्किम प्राकृतिक रूप ले बेहद खूबसूरत है। पहाड़ों के बीच बर्फ से ढके हुए शहर और तालाबों को देखना एक अलग अनुभव है। आपको यहां पर आने के लिए बस, ट्रेन या जहाज किसी का मदद ले सकते हैं। 

4 of 5
पोंडिचेरी
भारत में विदेशों वाले बीच का अनुभव लेना है तो पोंडिकेची बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां ना ज्यादा भीड़ है और ना ही प्रदूषण। आप यहां पर रोड ट्रिप भी आसानी से प्लान कर सकते हैं। यहां पर ढेर सारे बीच हैं जहां आप शाम गुजार सकते हैं। यहां 3 दिन और 2 रातों के लिए आप सिर्फ 300 रुपये में आरामदायक कॉटेज में रुक सकते हैं। साथ ही दो लोग 400 रुपये में जायकेदार फ्रेंच खाना खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाली
बाली सबसे खूबसूरत जगह है। यहां पर दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। आप यहां पर अध्यात्म के साथ-साथ मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। आप यहां पर ढेर सारे मौजूद रेस्टोरेंट्स में खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि बाली सिर्फ हनीमून डेस्टिनेशन है आप यहां पर अकेले भी घूम सकते हैं। खूबसूरती को लेकर बाली किसी भी हालत में कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें