फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं ये जगह, तस्वीरों के जरिए देखिए

Tue, 19 Mar 2019 02:16 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
destination wedding
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आज के युवाओं में वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर रोमांच जगा दिया है। अब अधिकतर लड़के-लड़कियां वेडिंग डेस्टिनेशन करना पसंद कर रहे हैं। वेडिंग डेस्टिनेशन हर कोई करना चाहता है। लेकिन कभी बजट इस बात की अनुमति नहीं देता है तो कभी बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन नहीं मिल पाते हैं। इसलिए हम आपके लिए बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बजट में भी होगा और खूबसूरती भी होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
devigarh palace
देवीगढ़ पैलेस- उदयपुर
अद्भूत अरावली रेंज की पहाड़ियों के बीच स्थित देवगढ़ पैलेस उदयपुर शानदार रिसॉर्ट में से एक है। देवीगढ़ पैलेस में शास्त्रीय अंदरुनी सुविधाओं के साथ 39 लग्जरी सुइट शामिल है। अरावली के बीच में स्थित, यह स्थान निश्चित रूप से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बना हुआ है। पूल, रिसेप्शन और सुइट्स के कई लॉन के साथ, यह महल आधुनिक और ट्रेडिशन का मिश्रण है। फिल्म जवानी है दिवानी की तरह आप भी अपनी शादी का आयोजन इस जगह पर उसी तरह करें। वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए देवीगढ़ बेहतर विक्लप है। 
विज्ञापन

3 of 5
rambagh palace
रामबाग पैलेस-जयपुर
अपनी शादी को साल का सबसे शाही कार्यक्रम बनाएं। यह संपत्ति लगभग 47 एकड़ में फैली हुई है और आपके सभी परिवार और दोस्तों के लिए उपयुक्त है। जयपुर की समृद्ध संस्कृति और इतिहास के साथ पूरी तरह से सराबोर उद्यान, भव्य सीढ़ियां, झरने और स्विमिंग पूल, परफेक्ट वेडिंग के आपके सभी विचारों से मेल खाते हैं। रामबाग पैलेस वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट है। 

4 of 5
allepey
अलेप्पी
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल भी बहुत ही बढ़िया विकल्प है। आप अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल का भी रूख कर सकते हैं। वैसे तो केरल में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं लेकिन अलेप्पी उन सबमें से बेहतर है। यहां पर मौजूद बीच, बैकवॉटर, लगून अलेप्पी को परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्कर, राजस्थान का छोटा सा प्राचीन शहर है। इस शहर में आप रॉयल वेडिंग का अनुभव ले सकते है। इस शहर में कई ऐतिहासिक हवेलियां हैं, जो आपकी डेस्टिनेशन वैडिंग को परफैक्ट और यादगार बना सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें