गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं और लड़कियां अब अपने वार्डरोब के लिए नए कपड़ों की खरीदारी करना शुरू कर रही हैं। ऐसे में हम आपको दिल्ली के उन बाजारों के बारे में बता रहे हैं जहां आप कम पैसों में अपने वार्डरोब को भर सकती हैं। दिलवालों की दिल्ली के बाजार भी खबू मशहूर हैं। दिल्ली के लोग न सिर्फ शॉपिंग बल्कि घूमने के लिए मार्केट को ही चुनते हैं। शॉपिंग के साथ-साथ चाट-पकौड़े का भी लुत्फ उठाते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां शॉपिंग के साथ-साथ खाने का भी स्वाद ले सकते हैं।