Best Cities For Foodies: बहुत से लोग होते हैं जो सिर्फ जीने के लिए खाते हैं, वहीं बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो खाने के लिए जीते हैं। ऐसे लोग जहां जाते हैं, सबसे पहले खाने-पीने की जगहों को तलाशते हैं। उन्हें हर जगह मिलने वाले बेस्ट पकवानों की पूरी जानकारी होती है।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें तरह-तरह का खाना पसंद है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का खाना काफी फेमस है। अगर आप घूमने के साथ खाने-पीने के भी शौकीन हैं तो भारत के इन शहरों में घूमने का प्लान अवश्य बनाएं। इन सभी शहरों में घूमने की भी कई जगह हैं। ऐसे में आप खाते-पीते घूम कर अपना मन भी बहला सकते हैं।