फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tallest Waterfalls: ये हैं दुनिया के सबसे ऊंचे झरने, बेमिसाल हैं इनकी खूबसूरती

Sat, 14 Jun 2025 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Tallest Waterfall :अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और घूमने का भी शौक रखते हैं तो दुनिया के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों का दीदार एक बार जरूर करें। आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों के बारे में, जिन्हें देखकर हर प्रकृति प्रेमी मंत्रमुग्ध हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
एंजेल फाॅल्स - फोटो : instagram
World Tallest Waterfall: दुनिया भर  की प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत अनुभव झरनों में देखने को मिलता है। ऊंचाई से गिरते हुए पानी का नजारा काफी खूबसूरत होता है। यह लोगों के मन को सुकून महसूस कराने के साथ ही रोमांच का अनुभव कराता है। दुनिया में कई ऐसे झरने हैं जिनकी ऊंचाई और सुंदरता उन्हें खास बनाती है। इन झरनों की ऊंचाई जितनी चौंकाने वाली है, उनकी सुंदरता उतनी ही सुकूनदायक हैं। गहरी घाटियों, पहाड़ों और हरियाली के बीच से बहते ये झरने प्राकृतिक कला का अद्वितीय उदाहरण हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और घूमने का भी शौक रखते हैं तो दुनिया के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों का दीदार एक बार जरूर करें। आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों के बारे में, जिन्हें देखकर हर प्रकृति प्रेमी मंत्रमुग्ध हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
एंजेल फाॅल्स - फोटो : instagram
एंजेल फॉल्स , वेनेजुएला

वेनेजुएला दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप पर स्थित एक देश है, जहां एंजेल फाॅल्स बहता है। वेनेजुएला का एंजेल फाॅल्स दुनिया का सबसे ऊंचा झरना है, जो वेनेजुएला के केनैमा नेशनल पार्क में स्थित है। इसकी धारा इतनी ऊंचाई से गिरती है कि पानी नीचे तक पहुंचते-पहुंचते बारीक बूंदों में बदल जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
टुगेला फाॅल्स - फोटो : instagram
टुगेला फॉल्स, दक्षिण अफ्रीका

टुगेला फाॅल्स की ऊंचाई 3,110 फीट है। बारिश के मौसम में इसका नजारा बेहद अद्भुत होता है। टुगेला फाॅल्स रॉयल नेटल नेशनल पार्क के ड्रेकेन्सबर्ग माउंटेन्स पर स्थित है।

4 of 6
थ्री सिस्टर्स फाॅल्स - फोटो : instagram
थ्री सिस्टर्स फॉल्स, पेरू

पेरू बेहद खूबसूरत है, जहां थ्री सिस्टर्स फाॅल्स नाम का शानदार जलप्रपात देखने को मिलता है। यह अमेज़न वर्षावनों के बीच स्थित है और तीन स्तरों में बहता है, इसी कारण इसका नाम "थ्री सिस्टर्स" पड़ा। कठिन ट्रैकिंग और रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह जगह स्वर्ग समान है।
विज्ञापन

5 of 6
ओलूपेना फॉल्स, हवाई - फोटो : instagram
ओलूपेना फॉल्स, हवाई

संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई में लगभग 900 मीटर ऊंचाई पर ओलोउपैना फॉल्स है। यह झरना सीधे समंदर से लगती चट्टानों से गिरता है और केवल हेलिकॉप्टर या बोट से ही देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युंबिला फॉल्स, पेरू - फोटो : instagram
युंबिला फॉल्स, पेरू

पेरू का ही युंबिका फाॅल्स सबसे ऊंचे झरनों में शामिल है। यह झरना हाल ही में खोजा गया है, जो कि पेरू के गहराते जंगलों में छुपा हुआ है और अब धीरे धीरे प्रसिद्ध हो रहा है। यहां से चारों तरफ का नजारा मनमोह लेने वाला होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें