फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी लें या जॉब छोड़ें, लेकिन 30 की उम्र से पहले देख डालें इंडिया की ये 5 जगहें, बदल जाएगी लाइफ

Tue, 22 Jan 2019 01:23 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
travel - फोटो : social media
कोई भी इंसान बिना घूमें खुद को एक्सप्लोर नहीं कर सकता है। बिना घूमें न ही आप भारत को समझ सकते हैं। घुमक्कड़ी के जरिए इंसान न सिर्फ खुद को एक्सप्लोर करता है बल्कि अपनी विविध संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन से रूबरू होता है। अगर आप  घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आपको 30 साल की उम्र से पहले भारत की कुछ जगहों को जरूर घूम लेना चाहिए। अगर आपने अभी तक इन जगहों को मिस किया है तो अपने ट्रैवल ट्रिप में इन जगहों को जरूर शामिल करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
goa
आपको 30 साल की उम्र तक गोवा जरूर घूम लेना चाहिए। गोवा की नाइट लाइफ युवाओं को काफी पंसद आती है। यहां के बीच और चारों तरफ फैला समुद्र युवाओं को बरबस ही अपनी तरफ खींचता है। गोवा की नाइट लाइफ के बारे में कहा जाता है कि पूरे देशभर में ऐसी नाइट लाइफ आपको कहीं नहीं मिलेगी। अपने दोस्तों के साथ गोवा की लाइफ को जरूर एन्जॉय करें।
विज्ञापन

3 of 7
andman - फोटो : social media
आपको अपनी जवानी में अंडमान- निकोबार जरूर घूमना चाहिए। यहां की हरियाली, द्वीप और पर्यटक स्थल टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां का मौसम सालभर सुहावना बना रहता है। अंडमान निकोबार की सबसे अच्छी बात यही है कि यहां तापमान पूरे साल अच्छा होता है। बेहद कम तापमान में परिवर्तन होता है।

4 of 7
uttrakhand - फोटो : social media
उत्तरांचल को देवभूमि कहा जाता है। यहां के पहाड़ और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है। विदेशों से भी पर्यटक उत्तराखंड के सुहावने मौसम और खूबसूरत जगहों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। आप उत्तराखंड में बिंसर, ऋषिकेश, टिहरी और फूलों की घाटी घूम सकते हैं। समूचे उत्तराखंड में घूमने की कई जगहें हैं। यहां का वातावरण, बर्फ से ढ़के पहाड़, नदिया और जंगल पर्यटकों को सुकूं देते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
uttrakhand - फोटो : social media
उत्तराखंड के आपको फूलों की घाटी जरूर जाना चाहिए। यह गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। इसे विश्व की धरोहर घोषित किया गया हैफूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। इसे यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई यह घाटी बेहद खूबसूरत है। यहां आपको फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों और फूल प्रेमियों के लिए बेहद फेमस है।
विज्ञापन

6 of 7
ladakah - फोटो : social media
आपको 30 साल से पहले लद्दाख जरूर घूम लेना चाहिए। बर्फ से ढंकी ऊंची चोटियां, नदी, रेत के टीले और खूबसूरत हरियाली यही लद्दाख की खूबसूरती है। लद्दाख उत्तर की तरफ से काराकोरम और दक्षिण की तरफ हिमालय से घिरा है। युवाओं को लद्दाख काफी लुभाता है और इसके लिए युवा मोटरसाइकिल से यहां की सैर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
srinagar - फोटो : social media
आपको श्रीनगर जरूर घूमना चाहिए। यह धरती पर स्वर्ग है। श्रीनगर के लिए कहा जाता है कि यहां कायनात ने अपनी सबसे ज्यादा नेमत यहीं बरसाई है। श्रीनगर में आप जन्नत महसूस करेंगे। यहां आप इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, निशांत बाग और दाचीगम नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं। श्रीनगर की हसीं वादियां आपका दिल जीत लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें