Beautiful Villages in India: शहरों की भीड़, ट्रैफिक का शोर और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ दिन सुकून में बिताने का मन किसका नहीं करता? अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां सुबह पक्षियों की आवाज से हो, चारों तरफ हरियाली दिखाई दे और शाम ढलते ही जिंदगी थोड़ी धीमी महसूस होने लगे, तो भारत के खूबसूरत गांव आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे कई गांव हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति, पहाड़ों, नदियों और पारंपरिक जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं।
अरुणाचल प्रदेश की हरी-भरी घाटियों से लेकर मेघालय के साफ-सुथरे गांवों और हिमाचल प्रदेश के शांत पहाड़ी इलाकों तक, हर जगह का अपना अलग आकर्षण है। यहां आप स्थानीय खानपान का स्वाद ले सकते हैं, प्रकृति के बीच सैर कर सकते हैं और गांवों की संस्कृति को करीब से समझ सकते हैं। इन जगहों की खासियत सिर्फ खूबसूरत नजारे नहीं, बल्कि शहर से अलग जीवन की रफ्तार भी है। अगर आप अगली छुट्टियों में किसी शांत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत के ये 8 गांव आपकी ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।