फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं जहां हमेशा चमकता है सूरज, नहीं होती रात

Mon, 23 Nov 2020 09:27 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के वो देश जहां हर समय चमकता है सूरज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel
सोचिए अगर कभी ऐसा हो कि रात हो ही न, 24 घंटे सूरज चमकता रहे तो क्या होगा। आपका तो सोने, जागने, खाने और काम करने का सारा टाइम ही उल्टा-पुल्टा हो जाएगा। जी हां ये बात आपको हैरान कर देने वाली लगेगी, लेकिन दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं। जहां पर हर समय सूरज का उजाला रहता है। कभी रात नहीं होती है। सूरज और चांद का निकलना एक कभी न बदलने वाली प्रक्रिया है। इसी से दिन और रात का चक्र पूरा होता है। लेकिन ये बात सच है कि दुनिया में कुछ जगहों पर रात नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
नार्वे का द्वीप - फोटो : सोशल मीडिया
नार्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' के नाम जाना जाता है। ये एक ऐसी जगह है जहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां 76 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है। यहां के उत्तरी भाग में गर्मी के दिनों में पूरे दो महीनों तक सूरज नहीं छिपता है। रात के समय भी यहां पर काफी उजाला रहता है। बस शाम के समय की तरह हल्का अंधेरा हो जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
फिनलैंड - फोटो : Pixabay
हर जगह 24 घंटों के दिन-रात होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फिनलैंड ऐसा देश है जहां पर पूरे 23 घंटे तक सूरज चमकता है। यहां की कुछ जगह ऐसी भी है, जहां पर गर्मी के दिनों में 73 दिनों तक रात नहीं होती है। यहां पर लगभग 1,87,888 झीलें होने की वजह से इसे झीलों का देश भी कहते हैं। यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

4 of 6
अलास्का - फोटो : Pixabay
अलास्का के खूबसूरत ग्लेशियर बहुत आकर्षक लगते हैं। यहां पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी इसको और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। मई से लेकर जुलाई तक यहां पर हमेशा सूरज चमकता है। यहां की सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है कि यहां पर लगभग रात में 12 बजकर 30 मिनट पर सूरज डूबता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
आइसलैंड - फोटो : Pixabay
आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। यहां पर आधी रात को भी आप सूरज की रोशनी का लुफ्त उठा सकते हैं। जी हां यहां पर आधी रात में भी सूरज की रोशनी फैली रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कनाडा - फोटो : social media
क्षेत्रफल की दृष्टि से कनाडा का स्थान विश्व के दूसरे नंबर पर आता है। कनाडा साल में ज्यादातर समय बर्फ से ढका रहता है। गर्मी के दिनों में आपको यहां पर रात का नजारा देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि गर्मियों में यहां कई दिनों तक लगातार सूरज चमकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें