फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल-लाल सेबों से भरे बाग और पहाड़ों की सुंदरता देखने के लिए देवलगढ़ है पर्फेक्ट डेस्टिनेशन

Mon, 11 Nov 2019 12:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
अगर आप बजट में छुट्टियां बिताना चाहते हैं और पहाड़ों की गोद में कुछ दिन रहना चाहते हैं तो निकल जाइए देवलगढ़। इस समय जब पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और बहुत से लोग स्नोफॉल का मजा लेने वहां जा रहें है। ऐसे में आइए जानें पहाड़ों की गोद में बसे खूबसूरत देवलगढ़ के बारे में.....


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Pixabay
देवलगढ़,उत्तराखंड
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बसा है खूबसूरत और बहुत ही पुराना गांव देवलगढ़। ये गांव प्राचीन काल में गढ़वाल राज्य की राजधानी थी। इस गांव में बहुत से प्राचीन मंदिर है जो बहुत ही भव्य और पूजनीय है। तो चलिए जानें क्या है खास इस हिल स्टेशन में।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
मंदिरों में होती है यंत्र की पूजा
देवलगढ़ में बहुत से प्राचीन मंदिर बने हैं जो बेहद भव्य हैं। और इनकी वास्तुकला गढ़वाली संस्कृति की हैं। इन मंदिरों में यंत्र कामाख्या यंत्र, महाकाली यंत्र, बगलामुखी यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र और श्री यंत्र की विधि-विधान से पूजा होती है। 

 

4 of 6
- फोटो : Pixabay
पुरातात्विक महत्व है
देवलगढ़ गांव में बहुत से दुर्लभ मंदिर और शिलालेख हैं। जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। ये गांव बेहद दुर्लभ है लेकिन अभी भी सैलानियों की नजरों से बचा हुआ है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Pixabay
कैसे पहुंचे
देवलगढ़ गांव तक पहुंचने के लिए आप ट्रेन या फिर हवाई मार्ग से पहुंच सकते हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन के फिलहाल बंद होने की वजह से आप ऋषिकेश जाएं। वहां से बस या फिर टैक्सी के जरिए 145 किमी दूर इस गांव तक जाया जा सकता है। देहरादून एयरपोर्ट से इस गांव की दूरी 140 किमी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Pixabay
कहां रुके
देवलगढ़ गांव में रुकने के लिए कोई होटल नहीं है। लेकिन इस जगह से लगे हुए खिसरु कस्बे में आप होम स्टे कर सकते हैं। देवलगढ़ गांव में सेब के बगीचों के बीच एकांत में प्रकृति की गोद में बिताए कुछ दिन आपको ताउम्र याद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें