अगर आप कभी स्वर्ग की कल्पना करते होंगे तो शायद आपके दिमाग में सबसे पहले बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच हरे भरे जगंल और झरनों की तस्वीरें आ जाती होंगी। ऐसे में एकाएक दिमाग में ये ख्याल आता होगा कि काश हमारे भारत में भी ऐसी ही कोई स्वर्ग जैसी खूबसूरत जगह होती। इसी वजह से लोग कश्मीर को जन्नत कहते हैं। आपने आज तक कश्मीर और उसकी खूबसूरती के कई किस्से भी सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कश्मीर के अलावा भारत में पांच ऐसे गांव मौजूद हैं, जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। खूबसूरती ऐसी कि लोग देखते रह जाएं। अगर आप भी शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू और पहाड़ों की हरियाली के बीच सुकून के कुछ पल बीताने की तमन्ना रखते हैं तो आपके लिए ये गांव एकदम परफेक्ट हैं।