फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Butterfly Parks: भारत के खूबसूरत बटरफ्लाई पार्क, जहां रंग-बिरंगी तितलियों को देख खुश हो जाएगा दिल

Thu, 24 Oct 2024 03:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तितलियों के इन अद्भुत पार्क में छुट्टियों के मौके पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको देश के खूबसूरत तितली पार्क के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बटरफ्लाई पार्क - फोटो : Instagram
Butterfly Park: रंग-बिरंगी तितली को देखकर हर किसी का मन खुश हो जाता है। तितलियां बचपन की याद दिलाती हैं। हालांकि जैसे-जैसे शहर तरक्की कर रहे हैं, आसपास पशु-पक्षी दिखना कम हो गए हैं। बचपन में जब हम इन तितलियों को देखते थे तो इनको पकड़ने के लिए मन ललचाता है। हालांकि अब तितलियां कम ही देखने को मिलती हैं। लेकिन आप किसी ऐसी जगह जा सकते हैं, जहां आपको तितलियां देखने को मिल सकती हैं। भारत में कुछ बेहद खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें तितलियों का पार्क कहा जाता है। तितलियों के इन अद्भुत पार्क में छुट्टियों के मौके पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको देश के खूबसूरत तितली पार्क के बारे में बताया जा रहा है।

बटरफ्लाई पार्क, ठाणे


महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ओपन एयर पार्क है। ये पार्क पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। इसका कारण है यहां पर दिखने वाली तितिलियां। ठाणे के बटरफ्लाई पार्क में 132 से ज्यादा प्रजातियों की तितलियां पाई जाती हैं। इस पार्क में दोस्तों के साथ हैंगआउट करने आ सकते हैं। बच्चों को इस जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
बटरफ्लाइ पार्क - फोटो : instagram
चंडीगढ़ बॉटनिकल गार्डन का तितली पार्क

चंडीगढ़ का तितली पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। ये पार्क लगभग 7 एकड़ में है। यहां लोग रंग बिरंगी तितलियों को देखने के लिए आते हैं। यहां  तितलियों की लगभग 35 प्रजातियां हैं। अगर आपको तितलियां पसंद हैं तो एक बार ही सही यहां आने का प्लान जरूर बनाएं।
विज्ञापन

3 of 5
बटरफ्लाइ पार्क - फोटो : instagram
असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य का तितली पार्क
 
दिल्ली के भागदौड़ वाले और व्यस्त शहर में तितलियां देखने की चाहत है तो असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य घूम आएं। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते हैं और तितलियों के बीच छुट्टियां मना ससकते हैं। इस पार्क में तितलियों की कई सारी प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।

4 of 5
बटरफ्लाइ पार्क - फोटो : instagram
शिमला का तितली पार्क

यह पार्क 2008 में बना था जो 4.2 हेक्टेयर में फैला है। यहां तितलियों की 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं। ये पर्वतीय क्षेत्र में बना है, जिस कारण ये पार्क और भी खूबसूरत लगता है। यहां दूर-दूर से लोग इसकी सुंदरता को देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बटरफ्लाइ पार्क - फोटो : instagram
बन्नेरघट्टा तितली पार्क

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बेंगलुरू कर्नाटक में है। ये राष्ट्रीय उद्यान लगभग 260.51 वर्ग किलोमीटर में है। यहां जानवरों का प्राकृतिक आवास है। यहां पर स्नेक पार्क, तितली पार्क और चिड़ियाघर भी हैं। यहां का तितली पार्क लगभग 7.5 एकड़ में है, जहां तितलियों की लगभग 48 प्रजातियां देखी जा सकती हैं। ये राष्ट्रीय उद्यान मंगलवार को बंद रहता है। यहां से आप जानवरों को गोद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें