Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी का पर्व माता सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस बार वसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। इस मौके पर घरों और स्कूलों में सरस्वती पूजा की जाती है। संगीत और विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा के लिए आप भारत के कुछ मंदिरों के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। इन मंदिरों में वसंत पंचमी पर जाकर मां सरस्वती की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में ज्ञान, संगीत और विद्या का आशीर्वाद पा सकते हैं।
भारत में कई प्रमुख सरस्वती मंदिर हैं, जहां वसंत पंचमी के अवसर पर विशेष पूजा और उत्सव का आयोजन किया जाता है। अगर आप वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के लिए किसी मंदिर में जाना चाहते हैं, तो ये कुछ प्रसिद्ध सरस्वती मंदिरों के बारे में जानकारी दी जा रही है।