अगर नए साल के मौके पर जाना चाहते हैं वृंदावन तो पढ़ लें ये गाइडलाइन
- फोटो : Adobe Stock
मंदिर प्रशासन ने की अपील
इसी के चलते अब मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अब लोग 29 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच मंदिर का दौरा टालें। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इस दौरान मंदिर और आसपास की गलियों में भीड़ बहुत ज्यादा होती है, जिससे सुरक्षा और व्यवधान की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों से कहा गया ये
इसके साथ ही प्रशासन ने ये भी कहा है कि विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को इस समय यात्रा से बचना चाहिए, क्योंकि भारी भीड़ और लंबी लाइनें उनके लिए खतरनाक हो सकती हैं। श्रद्धालुओं से यह भी कहा गया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़-भाड़ से बचें।