Famous Gurudwara in Delhi : बैसाखी का पर्व आ गया है। यह सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे सिख धर्म के नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। वैशाख माह में रबी की फसल की कटाई होती है। किसान अच्छी फसल के लिए ईश्वर का आभार देते हैं और बैसाखी मनाते हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत आसपास की जगहों पर इस त्योहार की रौनक देखते ही बनती है।
बैसाख का धार्मिक महत्व भी है, इस दिन सिखों के गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। ऐसे में लोग बैसाखी के दिन गुरुद्वारा जाते हैं और पाठ व सेवा करते हैं। गुरुद्वारों में बैसाखी पर लंगर व कीर्तन का आयोजन भी होता है। अगर आप दिल्ली एनसीआर में हैं तो बैसाखी के मौके पर यहां के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले गुरुद्वारों पर जा सकते हैं।