फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bachelor Trip: बैचलर ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, शादी से पहले एक बार जरूर घूमें यहां

Sat, 22 Jul 2023 09:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैचलर ट्रिप पर जाएं इन जगहों पर - फोटो : istock

Bachelor Trip: शादी के बाद जीवन बदल जाता है। इसलिए शादी के पहले लोग अपनी बैचलर लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं। शादी होने से पहले अक्सर लोग बैचलर ट्रिप पर जाने का प्लान बनाते हैं। अकेले या दोस्तों के साथ लोग शादी तय होने के बाद घूमने जाते हैं। ट्रिप पर वह अपने सिंगल हुड को यादगार बनाते हैं। शादी से पहले लोगों में थोड़ा स्ट्रेस हो जाता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए कहीं बाहर घूमने की योजना है तो बेस्ट बैचलर डेस्टिनेशन का चयन करें। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां सिंगल लोग खुलकर मस्ती कर सकते हैं और अपने सफर को यादगार बना सकते हैं। सर्दियों में शादी है तो इस मानसून अपने दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप के लिए भारत की इन जगहों का चयन करें। कम पैसों में दोस्तों संग सिंगल लाइफ को बना सकेंगे यादगार।

 
विज्ञापन

2 of 5
बैचलर ट्रिप - फोटो : pixa
अलेप्पी, केरल

दक्षिण भारत अपनी हरियाली और प्राकृतिकता के लिए मशहूर है। अगर बैचलर ट्रिप पर जा रहे हैं तो केरल के अलेप्पी शहर में घूमें। अलेप्पी को भारत का वेनिस कहा जाता है। यहां का नजारा इटली के वेनिस जैसा है। समुद्र, झीलों और हरियाली से घिरे इस शहर की खूबसूरती गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है। यहां कई मंदिर और खूबसूरत बीचेज हैं। दोस्तों के साथ अलेप्पी जाएं तो अंबाला पुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी बीच घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जीरो वैली - फोटो : pixa
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

बैचलर ट्रिप के लिए दोस्तों के साथ अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली जा सकते हैं। यह जगह युवाओं के लिए जन्नत से कम नहीं है। खासकर लड़कियां अगर अकेले या गर्ल ट्रिप पर जा रही हैं तो जीरो वैली अच्छी और सुरक्षित जगह है। जीरो वैली एक सुंदर घाटी है, जहां की प्राकृतिकता में आप खो जाएंगे। यहां मशहूर संगीत समारोह जीरो फेस्टिवल का भी आयोजन होता है। आप इस फेस्टिवल में भी शामिल हो सकते हैं।

4 of 5
दार्जिलिंग - फोटो : Pixabay
दार्जिलिंग

मानसून में दोस्तों के साथ शादी के पहले मस्ती करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग के सफर पर निकलें। दार्जिलिंग हर मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है लेकिन बारिश में यहां की खूबसूरती अधिक आकर्षित करती हाै। यहां चाय के बागान, टाॅय ट्रेन का आप आनंद ले सकते हैं। आराम और सुकून से वक्त बिताने और कुछ यादें बनाने के लिए यह जगह बेस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग, कर्नाटक

बारिश के मौसम में बैचलर ट्रिप पर जाने के लिए कर्नाटक का कुर्ग युवाओं की पसंदीदा जगह है। कुर्ग में मौजूद झरने, झीलें बारिश में अधिक मनमोहक लगते हैं। दोस्तों के साथ आप यहां मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेकिंग, घुड़सवारी, कॉफी बागानों में घूम सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें