पासपोर्ट विदेश जाने वाले लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। कई ऐसे देश है जो वीजा 'ऑन अराइवल' की सुविधा प्रदान करते हैं, जबकि कई देशों में पहले वीजा की आवश्यकता होती है। हालांकि देश से बाहर कदम रखने पर खुद के पास पासपोर्ट रहना बेहद जरूरी है। भारत के पासपोर्ट की वैधता दस साल तक की होती है, और तय समय-सीमा के बाद इसे रिन्यू करवाना आवश्यक होता है। कई शहरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र भी बने हैं, जहां लोग पासपोर्ट रिन्यू करवाने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। वे ऑनलाइन भी सरकारी वेबसाइट में आवेदन भर सकते हैं लेकिन ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद एक बार पासपोर्ट सेवा केन्द्र में जाना आवश्यक होता है। उन्हें पहले ऑनलाइन समयादेश लेना चाहिए और फिर केन्द्रालय में तय समयावधि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाना चाहिए।