फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी में नहीं मिला घूमने का समय तो, अगस्त में हैं खूब सारी छुट्टियां घूम आइए यहां

Fri, 02 Aug 2019 07:05 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अगर मई जून की भयानक गर्मी से परेशान होकर कहीं जाने का प्लान नहीं बना पाए थे तो इस बार अगस्त के महीने में बहुत से त्योहारों की वजह से छुट्टियां होंगी और आप इन छुट्टियों में घूमने की योजना बना सकते हैं। इन छुट्टियों में आप वहां के त्योहारों का भी मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी छुट्टियां होंगी जिसमें आप जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली
इस बार अगस्त के महीने में रक्षाबंधन 15 अगस्त को पड़ेगा। तो भाई बहन के प्यार के साथ ही देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए आप दिल्ली की परेड के साथ ही लाल किला देख सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
मद्रास वीक
चेन्नई का पुराना नाम मद्रास था और इस शहर के फाउंडेशन डे को मद्रास वीक के नाम से मनाया जाता है। ये आयोजन पूरे एक सप्ताह तक चेन्नई में मनाया जाता है। 19 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आप फूड फेस्ट, बाइक टूर, हेरिटेज वॉक और फोटो प्रर्दशनी का मजा ले सकते हैं।
 
 

4 of 6
मथुरा, वृंदावन
इस बार कृष्ण के जन्म का उत्सव 24-25 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार बहुत सारी धूम मथुरा, वृंदावन, बरसाने और द्वारका में नजर आती है। अगर आप भी यहां जाएंगे तो कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
बंगाल में बांकुरा 
नागपंचमी के त्योहार की रौनक तो पूरे उत्तर भारत में रहती है। इस बार नागपंचमी 4 अगस्त को मनाई जाएगी। अगर आपको इस त्योहार का मजा लेना है तो फिर आपको बंगाल के बांकुरा में जाना चाहिए। यहां पर इस त्योहार की खूब रौनक होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
केरल
अगस्त के महीने में ही केरल में भी त्योहारों की रौनक रहती है। इस समय वहां पर एक त्योहार मनाया जाता है जिसका नाम है अथाचमायम फेस्टिवल। इसमें स्थानीय लोग पारंपरिक परिधानों में तैयार होते हैं और मंदिरों में हाथियों की सजावट देखने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें