क्रूज का शानदार सफर
पैकेज्ड टूर रहेगा बेस्ट
केवल प्राइवेट टूर्स एन्ड ट्रैवल्स ही नहीं असम टूरिज्म भी विशेषरूप से यहाँ के लिए अलग अलग पैकेज्ड टूर का लाभ पर्यटकों को देता है। इसमें अपनी पसंद के हिसाब से टूर चुने जा सकते हैं। जैसे वाइल्डलाइफ के लिये अलग, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए अलग, क्रूज और आयलैंड पर जाने के लिए अलग, आदि। यही नहीं कौन से टूर परिवार के साथ के लिहाज से ज्यादा अच्छे हैं यह जानकारी भी असम टूरिज्म की साइट पर आसानी से मिल सकती है। यदि आप हवाई यात्रा भी करते हैं तो प्री बुकिंग करने पर 35,000-40,000 प्रति व्यक्ति में एक सामान्य टूर अरेंज हो सकता है। यदि आप अधिक संख्या में किसी बड़े वाहन से रोड ट्रिप पर निकलते हैं तो खर्च और भी कम हो सकता है। अच्छी बात यह है कि पूरे असम में छोटी छोटी जगहों पर भी आपको होटल या गेस्ट हाउस उपलब्ध हो जाते हैं। वेजिटेरियन खाने की उतनी वेरायटी हर जगह न मिले लेकिन कुछ चीजें आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं।