Summer Travel 2026: गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार सिर्फ बच्चे नहीं करते, बल्कि बड़े लोग भी गर्मियों के इंतजार में रहते हैं। कारण है कि गर्मी का मौसम सिर्फ छुट्टियों का ही नहीं, बल्कि त्योहारों का भी शानदार समय होता है।
कुछ लोगों को लगा है कि होली निकल गई और अब अगस्त से रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी से त्योहारों की शुरुआत होगी और इस बीच कोई पर्व नहीं है तो आप गलत हैं। अप्रैल से जून के बीच भारत में कई धार्मिक और सांस्कृतिक फेस्टिवल्स मनाए जाते हैं, जो सफर के लिए बेहतरीन मौका देते हैं।
अगर आप इस समय घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन फेस्टिवल्स को अपने ट्रैवल कैलेंडर में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि अप्रैल, मई और जून में कौन-कौन से धार्मिक और सांस्कृतिक फेस्टिवल्स भारत में मनाए जाएंगे। साथ ही ये भी जानिए कि इस मौके पर आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं और फेस्टिवल को दोगुना मजेदार बना सकते हैं।
यात्रा से पहले इस बात का ख्याल रखें कि पहले से होटल और टिकट बुक करना चाहिए। इन फेस्टिवल्स में भीड़भाड़ होने की संभावना रहती हैं इसलिए सावधानी रखें। मौसम के मुताबिक, हल्के कपड़े रखें और लोकल कल्चर व नियमों का सम्मान करें।