Famous Vishnu Temples: अनंत चतुर्दशी का पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। भक्त मानते हैं कि अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के व्रत और दर्शन से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती है और सुख समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। यही कारण है कि इस दिन देशभर के प्रमुख विष्णु और श्रीहरि मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है। आप भी यात्रा के शौकीन हैं तो अनंत चतुर्दशी को देश के सबसे मशहूर, पवित्र और प्राचीन भगवान विष्णु के मंदिरों के दर्शन के लिए जाएं।
श्रीहरि के मंदिरों में उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम समेत कई चमत्कारी मंदिर शामिल हैं। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बद्रीनाथ धाम की यात्रा से पहले मौसम की जानकारी, यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र करके ही सफर की शुरुआत करें। इसके अलावा भी कई प्रसिद्ध श्रीहरि मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां भारत के कुछ ऐतिहासिक और भव्य मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।