फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन गुफाओं में बसती हैं अनेक दंत कथाएं, यहां की सैर के बिना ट्रैवेल डायरी रह जाएगी अधूरी

Sat, 16 Nov 2019 10:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग घूमने जाते हैं। ऐसे में हर किसी का मन करने लगता है कहीं सैर का। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहें है तो महाराष्ट्र में बनी इस खूबसूरत जगह की सैर पर जाएं। यहां पहुंचकर न केवल एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलेंगे बल्कि ये जगह भारत की अद्भुत विरासत के रूप में भी जानी जाती है। जिसको देखे बिना आपकी ट्रैवेल डायरी अधूरी रह जाएगी। तो चलिए जानें इस खूबसूरत जगह के बारे में।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
अजंता और एलोरा की गुफाएं
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बनी है अजंता एलोरा की गुफाएं। अजंता और एलोरा की गुफाएं दो अलग-अलग गुफाएं है जो एक दूसरे से करीब सौ किमी की दूरी पर बनी है। लेकिन अपनी खासियत के कारण इन दोनों का नाम साथ में लिया जाता है। यूनेस्को की लिस्ट में विश्व विरासत का दर्जा पाने वाली ये जगह बेहद अनोखी है। तो चलिए जानें इन गुफाओं के बारे में।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
अजंता की गुफाएं
अजंता में करीब तीस गुफाएं बनी हुईं है। इन गुफाओं में भगवान बुद्ध के जीवन के सुने-अनसुने किस्सों के चित्र, मूर्तियां बने हुए हैं। ये गुफाएं करीब 800 साल पुरानी है और इन्हें देखने पर अलग ही एहसास होता है। हर गुफा अपने आप में भगवान बुद्ध के जीवन की कहानी कहती है। 



 

4 of 5
- फोटो : social media
एलोरा की गुफाएं
एलोरा की गुफाएं औरंगाबाद से करीब तीस किमी दूरी पर बनी हुई हैं। इनमें करीब 34 गुफाएं हैं जो बेसाल्टिक पहाड़ी के किनारे बनी हुई हैं। इन गुफाओं में से 12 गुफाएं बौद्ध धर्म, 17 गुफाएं हिंदू धर्म और पांच गुफाएं जैन धर्म पर बनी हुई हैं। इन गुफाओं को देखने पर बहुत ही गर्व का अनुभव होता है कि ये अद्भुत गुफाएं हमारे देश का इतिहास हैं। अगर आपको कुछ अद्भुत और अनूठा देखने का शौक है तो एक बार इन गुफाओं की सैर करने जरूर जाएं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे
अजंता और एलोरा की गुफाएं पूरी दुनिया में मशहूर है इसलिए इनको देखने के लिए किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। अजंता और एलोरा तक पहुंचने के लिए औरंगाबाद सबसे नजदीक का रेलवे और बस स्टेशन है। यहां से अजंता की दूरी करीब सौ किमी और एलोरा की दूरी तीस किमी है। औरंगाबाद तक पहुंचने के लिए मुंबई और पूना से बहुत सी ट्रेन चलती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें