फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश का छोटा सा गांव, जो अपने खूबसूरत किलों और पेंटिंग्स के लिए मशहूर है

Sat, 09 Nov 2019 05:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
अगर आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही ऐतिहासिक और भव्य किलों को देखने का शौक है तो दोनों का संगम मिलेगा मध्य प्रदेश में। अपने ऐतिहासिक टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के हर कोने में खूबसूरती नजर आती है। तो इस बार अपने वीकएंड पर कहीं दूर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के छोटे से गांव की ओर रुख करें। यहां पर आपको बहुत से सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानिए वो कौन सा गांव हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
देवगढ़
मध्य प्रदेश में एक छोटा सा जिला है छिंदवाड़ा। जहां पर बसा है एक गांव देवगढ़। 18वीं सदी में ये जगह गोंड साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इसलिए इस गांव में एक से बढ़कर एक सुंदर और भव्य मंदिर और किले होते हैं। इस गांव में बहने वाली बेतवा नदी यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। तो चलिए जानें कौन-कौन सी जगह है देखने के लिए।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
दशावतार मंदिर
हिंदू राजाओं की राजधानी होने के कारण यहां पर बेहद भव्य मंदिर बने हुए हैं। जिनमें से एक है दशावतार मंदिर। गुप्त वास्तुकला का एक अद्बभुत नमूना है। यहां पर तीन तरफ दीवारों पर भगवान विष्णु का चित्र गरुड़ पर बैठे हुए, ध्यानमग्न अवस्था में और तीसरे तरफ शेषनाग पर विश्राम कर रहें हैं।

 

4 of 6
- फोटो : Social media
देवगढ़ किला
देवगढ़ गांव का नाम इसी किले के नाम पर रखा गया है। खंडहर के रूप में बदल गए इस किले में आपको बहुत सी खासियत नजर आएगी। लगभग सौ कमरों के इस किले की दीवारों पर बहुत ही आकर्षक पेंटिग बनी हुई है।


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social media
माताटीला डैम
बेतवा नदी के तट पर इस प्रदेश का सबसे पुराना बांध बना हुआ है। इस बांध का निर्माण1958 में किया गया था। इस किले के अगल-बगल बहुत से पहाड़ है जिसकी वजह से लोग यहां पर आते हैं। और सुंदर नजारों का मजा लेते हैं। अब इस बांध की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रोज गार्डेन और बच्चों के लिए पार्क बनाया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social media
कैसे पहुंचे देवगढ़ 
मध्य प्रदेश के इस छोटे से खूबसूरत गांव तक पहुंचने के लिए आपको भोपाल या फिर छिंदवाड़ा होते हुए जाना पड़ेगा। यहां पर जाने के लिए आपको ट्रेन या बस बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें