फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट है समंदर किनारे बसा अलीबाग, एक बार जरूर करें प्लान

Sun, 24 Mar 2019 11:19 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alibag
अगर आप भी पार्टनर के साथ छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस जगह घूमने जाए तो हम आपकी यह परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं। अगर आप शांतिप्रिय हैं तो अपने पार्टनर संग अलीबाग जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां किसी तरह का कोई शोर-शराबा नहीं होता। यह शहर तीन तरफ से सागर से घिरा हुआ है। दूर-दूर तक आपको सिर्फ समुंद्र ही समुंद्र नजर आता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
alibaug
मौसम के हिसाब से भी यह जगह परफेक्ट है। यहां न ज्यादा गर्मी होती है और न सर्दी। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां आपको कई हैरान कर देनी वाली चीजें भी देखने को मिलेंगी जैसे कई जगह सागर तट पर आप देखेंगे कि वहां की मिट्टी कहीं काली है तो कहीं बिल्कुल सफेद।
विज्ञापन

3 of 5
alibaug
अलीबाग को महाराष्ट्र का गोवा कहा जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए सुकून के पल जी सकते हैं। यहां के पाल, कुडा, कोन्नन और अंबीवली में अनेक प्राचीन बौद्ध गुफा मन्दिर और ऐलिफेंटा द्वीप में शेव गुफाएं हैं, जिन्हें घूमना न भूलें।

4 of 5
alibaug
कैसे पहुंचे
यहां पहुंचने के लिए आप मुंबई से लगभग 110 कि.मी. दूर पेन जाना होगा। पेन अलीबाग से लगभग 30 की.मी. की दूरी पर है। आप चाहे तो गेटवे ऑफ इंडिया के बीच से नौका ले सकते हैं और समुद्र की सैर करते हुए यहां पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली या चेन्नई से आ रहे हैं तो आप सीधा पेन की लिए ट्रेन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alibaug
आप यह लोकल मार्केट से शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पार्टनर संग स्ट्रीट फूड वड़ा पाव, भेलपुरी, कीमा पाव, बॉम्बी फ्राई का मजा लेना मत भूलिएगा। यहां रूकने के लिए आपको 700 रुपए से 1500 रुपए में आसानी से होटल मिल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें