Places To Visit in October: अक्तूबर का महीना कपल्स के लिए घूमने का शानदार समय माना जाता है। मानसून के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है और कई जगहों पर हरियाली, साफ आसमान और सुहावना तापमान सफर के अनुभव को और खास बना देते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ यादगार पल बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो अक्टूबर में भारत की कई खूबसूरत जगहें आपकी यात्रा सूची में शामिल हो सकती हैं।
किसी जगह को चुनते समय मौसम, यात्रा की सुविधा, बजट और वहां की गतिविधियों को ध्यान में रखना जरूरी है। कपल्स के लिए शांत पहाड़ी शहरों से लेकर समुद्र किनारे के स्थल और ऐतिहासिक शहरों तक कई विकल्प मौजूद हैं। अक्टूबर में कुछ जगहों पर एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है, जबकि कुछ डेस्टिनेशन आराम और खूबसूरत नजारों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
यहां हम ऐसी 7 जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कपल्स अक्टूबर ट्रिप के लिए अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ऋषिकेश, उदयपुर, जयपुर, मुन्नार, दार्जिलिंग, मनाली और गोवा