Beautiful Places in India: जब भी खूबसूरत पहाड़ों, नीली झीलों, बर्फ से ढकी चोटियों और हरी-भरी वादियों में घूमने की बात आती है, तो अक्सर लोगों के दिमाग में स्विट्जरलैंड, आइसलैंड या यूरोप के दूसरे देश आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी ऐसी कई जगहें हैं, जिनकी प्राकृतिक खूबसूरती किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती? हिमाचल प्रदेश के स्पीति वैली से लेकर लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों, कश्मीर की हरी वादियों और नॉर्थ ईस्ट की मनमोहक पहाड़ियों तक, देश में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो अपनी अनोखी भौगोलिक बनावट और शानदार नजारों के लिए मशहूर हैं।
इन जगहों की खासियत सिर्फ इनकी खूबसूरती नहीं, बल्कि यहां का अलग-अलग प्राकृतिक वातावरण भी है। कहीं बर्फीले रेगिस्तान दिखाई देते हैं, तो कहीं पारदर्शी झीलें, बादलों से ढके पहाड़ और घने जंगल मन मोह लेते हैं। अगर आप विदेश जैसी लोकेशन पर घूमना चाहते हैं, तो भारत की ये सात जगहें आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।