7 Romantic Places: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घूमने-फिरने का मजा दोगुना हो जाता है। ठंडी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबारी, खूबसूरत वादियां और सुहाना मौसम किसी भी ट्रिप को खास बना देते हैं। अगर आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो सर्दियों की शुरुआत घूमने के लिए बेहतरीन समय हो सकती है। खास बात यह है कि भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
कुछ कपल्स को बर्फ से ढके पहाड़ पसंद आते हैं, तो कुछ समुद्र किनारे सूर्यास्त देखना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग झीलों, हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत रिसॉर्ट्स के बीच समय बिताना चाहते हैं। भारत में इन सभी तरह के अनुभवों के लिए शानदार डेस्टिनेशन मौजूद हैं।
अगर आप नवंबर से फरवरी के बीच पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो कश्मीर, मनाली, उदयपुर और गोवा जैसी जगहें आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती हैं। यहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ रोमांटिक गतिविधियों का भी आनंद लिया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 7 खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां की यात्रा आपके रिश्ते में खूबसूरत यादें जोड़ सकती है।