Famous Temples in Mathura Vrindavan: उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा-वृंदावन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह दोनों स्थान भारतीय पौराणिक कथाओं और हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखते हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी मथुरा वृंदावन लोगों को काफी पसंद है। यहां भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए मथुरा को उनकी जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। वहीं यहां गोकुल, वृंदावन में उनका बचपन बीता।
दुनियाभर से लोग मथुरा वृंदावन में घूमने और भगवान के बचपन को शहर की गलियों में महसूस करने के लिए आते हैं। वैसे तो यहां लगभग हर गली और हर घर में भगवान कृष्ण, राधा रानी के मंदिर बने हैं लेकि मथुरा वृंदावन में सात ऐसे मंदिर हैं, जिनको लेकर मान्यता है कि यहां भगवान कृष्ण साक्षात् वास करते हैं। अगर आप मथुरा वृंदावन की सैर के लिए आ रहे हैं तो यहां के अधिकतर मंदिरों के दर्शन के बीच इन सात महत्वपूर्ण मंदिरों को न भूलें।
इन मंदिरों से जुड़ी पौराणिक कथाओं के साथ ही महत्वपूर्ण इतिहास भी है। आइए जानते हैं दिल्ली के पास बसे मथुरा वृंदावन के सात मशहूर मंदिरों के बारे में।