Yoga in Monsoon: अगर बारिश के मौसम में आपका शरीर भी सुस्त लग रहा है तो 5 योगासनों को अपने डेली रुटीन में शामिल करें। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश में फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह करें ये 5 योगासन
- फोटो : AI
Yoga in Monsoon: बारिश का मौसम आते ही कई लोगों को आलस, थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है। लगातार बादल छाए रहने, धूप कम मिलने और मौसम में नमी बढ़ने के कारण सुबह बिस्तर से उठने का मन नहीं करता। कई बार लोग इस वजह से एक्सरसाइज या मॉर्निंग वॉक भी छोड़ देते हैं। हालांकि, दिन की शुरुआत कुछ आसान योगासनों से की जाए तो शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है।
योग न केवल शरीर को स्ट्रेच करता है, बल्कि नियमित अभ्यास से लचीलापन और मांसपेशियों की सक्रियता बनाए रखने में भी मदद मिलती है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही कुछ मिनट योग करके आप अपने दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से कर सकते हैं। अगर बारिश के मौसम में आप भी सुस्ती महसूस करते हैं, तो सुबह के समय इन 5 आसान योगासनों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बारिश में फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह करें ये 5 योगासन
1. ताड़ासन
ताड़ासन एक आसान योगासन है, जिसे सुबह के समय किया जा सकता है। इसमें शरीर को सीधा रखते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाकर पूरे शरीर को स्ट्रेच किया जाता है। इससे शरीर को सक्रिय करने और पोस्चर पर काम करने में मदद मिल सकती है। शुरुआत में इसे 20 से 30 सेकंड तक करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
विज्ञापन
3 of 6
बारिश में फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह करें ये 5 योगासन
2. सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार को सुबह के लिए एक बेहतरीन योग अभ्यास माना जाता है। इसमें कई योग मुद्राओं का क्रम शामिल होता है, जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। शुरुआत में 3 से 5 राउंड से करें और अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे संख्या बढ़ा सकते हैं।
4 of 6
बारिश में फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह करें ये 5 योगासन
- फोटो : Adobe
3. भुजंगासन
भुजंगासन में पेट के बल लेटकर शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाया जाता है। यह पीठ और कंधों को स्ट्रेच करने में मदद कर सकता है। लंबे समय तक बैठने या काम करने वालों के लिए भी यह स्ट्रेचिंग रूटीन का हिस्सा हो सकता है। इसे करते समय कमर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश में फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह करें ये 5 योगासन
- फोटो : Amar Ujala
4. अधोमुख श्वानासन
अधोमुख श्वानासन पूरे शरीर को स्ट्रेच करने वाला योगासन है। इसमें हाथों और पैरों का सहारा लेते हुए शरीर को उल्टे V के आकार में रखा जाता है। यह कंधों, पैरों और पीठ को स्ट्रेच करने में मदद कर सकता है। शुरुआत में कुछ सेकंड ही इस मुद्रा में रहें।
बारिश में फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह करें ये 5 योगासन
- फोटो : AI
5. सेतु बंधासन
सेतु बंधासन में पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ते हुए कूल्हों को ऊपर उठाया जाता है। इससे शरीर के निचले हिस्से और पीठ की मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद मिल सकती है। इसे आराम से और नियंत्रित तरीके से करना चाहिए।
------------------------
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।